VIDEO: झारखंड के 81 विधानसभा में पहुंचेगी बीजेपी की संकल्प यात्रा, बोले बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन

भाजपा की संकल्प यात्रा साहिबगंज जिले के वीर शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह से 17 अक्टूबर को शुरू हुई है. संकल्प यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह संकल्प यात्रा झारखंड प्रदेश के 81 विधानसभा में पहुंचेगी.

विज्ञापन

संकल्प यात्रा के दूसरे दिन बाबूलाल मरांडी साहिगंज पहुंचे. वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज जिले के वीर शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह से 17 अक्टूबर से भाजपा की संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई है. संकल्प यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश के 81 विधानसभा में संकल्प यात्रा पहुंचेगी. जहां भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष से संवाद होगा. मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, राजमहल विधानसभा संयोजक बाबूधन मुर्मू, भाजपा के प्रवक्ता सरोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, रामानंद साह, गणेश तिवारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola