JAC 9th Result 2020 : 9 वीं बोर्ड का रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in से देखें, 97.42 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

JAC 9th Result 2020 : रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज नौवीं कक्षा (Jharkhand Class 9 Result 2020 ) का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया. इस परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है. परीक्षा में 97.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें सर्वाधिक छात्राएं हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है.
JAC 9th Result 2020 : रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज नौवीं कक्षा (Jharkhand Class 9 Result 2020 ) का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया. इस परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है. परीक्षा में 97.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें सर्वाधिक छात्राएं हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है.
जैक द्वारा जारी इस रिजल्ट में छात्रों से अधिक छात्राओं ने सफलता हासिल की है. कुल 4 लाख 6 हजार 293 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है. इनमें 2 लाख 12 हजार छात्राएं और एक लाख 93 हजार छात्र हैं. आपको बता दें कि 4 लाख 17 हजार 30 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
परीक्षा में 97.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि 21 व 22 जनवरी 2020 को नौवीं की परीक्षा खत्म हुई थी. इसके बाद कॉपियों की जांच कर 20 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका था.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आधिकारिक वेबसाइट ( www.jac.nic.in ) पर जाकर नौवीं कक्षा के छात्र रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें लॉग इन करना होगा. इसके बाद होम पेज पर जाकर Class 9th Exam Result पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नाम, जन्मतिथि एवं अनुक्रमांक समेत पूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद सबमिट बटन क्लिक करते ही रिजल्ट सामने आ जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




