Kiara Advani की गोद में खेलती दिखीं जय भानुशाली की बेटी तारा, कार्तिक आर्यन को दिया फ्लाइंग किस, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2022 11:56 AM
जय भानुशाली की बेटी तारा भानुशाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में तारा कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और डीआईडी लिटिल मास्टर्स के जजों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है.
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में दोनों डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सेट पर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने सेट पर काफी ज्यादा मस्ती की. अब शो का एक वीडियो जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में तारा स्टॉर्स के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है.
जय की ओर से शेयर किए गए वीडियो में तारा को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और डीआईडीलिटिल मास्टर्स के जजों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते देखा जा सकता है. जय ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जब @tarajaymahhi सभी लाइमलाइट और ध्यान आकर्षित करती है … पापा को सब भूल,” हंसते हुए इमोजी जोड़ते हुए. वीडियो की शुरुआत जय ने कियारा से तारा का परिचय कराया.
जिसके बाद कियारा ने बड़े ही प्यार से तारा को गोद में लिया और उसके साथ खेलने लगी. वीडियो में कार्तिक और तारा हाई-फाइव देते दिखाई दिए. जिसके बाद कार्तिक ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया. जिसके जवाब में तारा ने भी फ्लाइंग किस दिया. तारा फिर कियारा की गोद में बैठ गई और माइक से खेलने लगी. उन्होंने जज कुमार शानू, रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे से भी बातचीत की और फिर युवा प्रतियोगियों के पास गईं, जिनमें से एक ने उन्हें गले लगाया.
कियारा ने पहले कहा था कि वह जब भी वह उदास महसूस करती हैं, तो तारा के वीडियो देखती हैं. तारा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 256000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसे उनके माता-पिता संभालते हैं. हाल ही में जब वह अपने माता-पिता के साथ बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थी, तब दो वर्षीय तारा ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काफी मस्ती की.
Also Read: उदास होने पर जय भानुशाली की बेटी तारा के वीडियोज देखती है कियारा आडवाणी, DID पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा
कियारा और कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रचार के लिए डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर गए थे. फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी हैं. फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली है. अनीस आजमी की यह फिल्म 2007 की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया की अगली कड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










