ePaper

जाह्नवी कपूर जब साइकिल चला रहीं थीं, सामने आ गए फोटोग्राफर.... actress ने फौरन दे दी चेतावनी

Updated at : 21 May 2021 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
जाह्नवी कपूर जब साइकिल चला रहीं थीं, सामने आ गए फोटोग्राफर.... actress ने फौरन दे दी चेतावनी

Jhanvi Kapoor cycling video : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और उनकी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की साइकिल चलाते हुए कुछ तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ दिन पहले भी दोनों बहनों को साइकिल चलाते हुए स्पॉट किया गया था. वहीं, अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जान्हवी पैपराजी फोटोग्राफर को उनका रास्ता ब्लॉक नहीं करने की चेतावनी देते नजर आ रही है.

पैपराजी फोटोग्राफर varindertchawla ने अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों बहनें सड़क पर साइकिल चलाते हुए दिख रही है. जैसे ही जान्हवी और ख़ुशी अपने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में वापस आती है, पैपराज़ी को अपने कैमरों के साथ उनका रास्ता रोकते हुए पाती है.

https://www.instagram.com/p/CPGMbDqgLWd/

वीडियो में दिख रहा है कि एक फोटोग्राफर जान्हवी के ठीक सामने- सामने चल रहा था. रास्ता ब्लॉक करने पर जान्हवी फोटोग्राफर से ऐसा मत करो कहते हुए सुनाई दे रही है. साथ ही वो कहती है कि यह खतरनाक है. जबकि उनकी बहन खुशी पैपराजी से रिक्वेस्ट करती है कि उन्हें जाने के लिए रास्ता दे दे.

Also Read: Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने लेटेस्ट फोटोशूट से बटोरीं सुर्खियां, पिंक साड़ी में छाया देसी अंदाज, PHOTOS

खुशी वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रही है कि, सर, रास्ता प्लीज दे दो. जिसके बाद जान्हवी और खुशी कांपलेक्स के अंदर चली जाती है. बता दें कि पिछले बार जान्हवी को फिल्म ‘रूही’ में देखा गया है. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव दिखे थे. फिल्म में एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.

जान्हवी की आने वाले फिल्मों की बात करें तो वो ‘गुड लक जेरी’ और करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली है. वहीं उनकी बहन खुशी कपूर अभी विदेश में पढ़ाई कर रही है. खुशी ने फिल्मों में इंट्री नहीं ली है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी ज्यादा है. उनकी तसवीरों पर खूब सारे लाइक्स आते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola