Kundali Bhagya की 'प्रीता' ने लेटेस्ट फोटोशूट से बटोरीं सुर्खियां, पिंक साड़ी में छाया देसी अंदाज, PHOTOS

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2021 6:41 AM

विज्ञापन

Kundali Bhagya Shraddha Arya latest photo : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में प्रीता के किरदार पॉपुलर हुईं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी इन नयी फोटोज से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Shraddha Arya latest photo : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता के किरदार पॉपुलर हुईं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी इन नयी फोटोज से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं. पिंक साड़ी में अलग- अलग पोज देते हुए एक्ट्रेस तसवीरें क्लिक करवा रही है. खुले बाल में वो बहुत सुन्दर लग रही है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, यह मुझे याद दिलाता है, स्ट्रॉबेरी एक बेरी नहीं है. श्रद्धा अपनी साड़ी के पल्लू को लेकर पोज देते हुए नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CPFbXl5Fac9/

एक्ट्रेस की फोटो को देखकर उनके चाहने वाले इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटी ओवरलोडड.’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ये कलर आप पर बहुत खूबसूरत लग रहा है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हाय रे गुलाबो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘शाम गुलाबी.’ कई यूजर्स इसपर रेड हार्ट बना रहे है.

Also Read: गीता कपूर से लेकर सपना चौधरी तक, शादी से पहले इन हसीनाओं को सिंदूर लगाए देख हैरान हो गए थे फैंस

इससे पहले श्रद्धा आर्या ने लाइट ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप और जेंगिस में अपनी तसवीर शेयर की थी. वो पार्क में झूले पर लेटी दिखी थी. इन तसवीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, पिंक, ग्रीन और ब्लू. मैं हर समय स्लीपी महसूस कर रही हूं और आप? उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया था.

https://www.instagram.com/p/CO4sZB-FmM2/

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल श्रद्धा सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से काफी फेमस हो गई है. इस सीरियल के बाद से ही उनके फैन फॉलोइंग बढ़ गई है. एक्ट्रेस ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे शो में काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola