ePaper

जैजैपुर में बसपा का बोलबाला : लगातार तीन बार जीता चुनाव, केशव प्रसाद चंद्रा ने दो बार लहराया विजय पताका

Updated at : 05 Nov 2023 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
जैजैपुर में बसपा का बोलबाला : लगातार तीन बार जीता चुनाव, केशव प्रसाद चंद्रा ने दो बार लहराया विजय पताका

जांजगीर-चांपा जिले के बसपा के जिलाध्यक्ष रहे. वह छत्तीसगढ़ बसपा के प्रदेश महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं. पहली बार वर्ष 2013 में विधानसभा के लिए चुने गये थे. वर्ष 2018 में दूसरी बार चुने गये.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जैजैपुर एकमात्र सीट है, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों ने लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज की है. वर्ष 2008 में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से महंत रामसुंदर दास ने ‘हाथी’ चुनाव चिह्न पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद पार्टी ने इस सीट पर केशव प्रसाद चंद्रा को अपना उम्मीदवार बनाया. वर्ष 2013 के चुनाव में केशव प्रसाद चंद्रा ने बसपा की झोली में इस सीट को डाला. अगली बार यानी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर केशव प्रसाद पर भरोसा किया और उन्होंने जीत दर्ज की. यानी लगातार तीन बार बसपा के उम्मीदवारों ने जैजैपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. पार्टी ने एक बार फिर उन्हें जैजैपुर से ही उम्मीदवार बनाया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां से कृष्णकांत चंद्र को, तो कांग्रेस पार्टी ने बालेश्वर साहू को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गालाल केवट को अपना उम्मीदवार बनाया है. जैजैपुर विधानसभा सीट पर इस बार कुल 2,48,375 वोटर हैं. इनमें 1,26,435 पुरुष, 1,21,938 महिला और दो थर्ड जेंडर वोटर हैं. 2.48 लाख वोटरों में 11,717 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18-19 साल है. ये पहली बार वोट करेंगे. 80 साल से अधिक उम्र के 2,919 वोटर हैं, जबकि दिव्यांग वोटर्स की संख्या 1,934 है. इस विधानसभा सीट पर इस बार 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ प्रदेश बसपा के उपाध्यक्ष रहे हैं केशव प्रसाद

जांजगीर-चांपा जिले के बसपा के जिलाध्यक्ष रहे. वह छत्तीसगढ़ बसपा के प्रदेश महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं. पहली बार वर्ष 2013 में विधानसभा के लिए चुने गये थे. वर्ष 2018 में दूसरी बार चुने गये. वर्ष 2018 में 2,28,857 मतदाता वोटिंग के लिए पंजीकृत थे, इसमें से 1,56,125 वोटर्स ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस तरह इस विधानसभा सीट पर 68.22 फीसदी वोटिंग हुई. केशव प्रसाद चंद्रा को सबसे ज्यादा 41.49 फीसदी वोट मिले. बीजेपी के कैलाश साहू को 27.60 फीसदी, कांग्रेस के अनिल कुमार चंद्रा को 24.72 फीसदी वोट मिले. 0.98 फीसदी वोटर्स ने नोटा दबाया.

Also Read: छत्तीसगढ़ : 4 बार विधायक और 3 बार सांसद रहे डॉ चरणदास महंत, सक्ती विधानसभा सीट से लड़ रहे चुनाव

केशव प्रसाद ने की है कई देशों की यात्रा

अगर वोटों की बात करें, तो केशव प्रसाद चंद्रा को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 64,774 वोट मिले. कैलाश साहू को 43,087, अनिल कुमार चंद्रा को 38,594 वोट मिले, 1,527 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. खेल में रुचि रखने वाले केशव प्रसाद ने इतिहास में एमए की डिग्री ली है. साथ ही एलएलबी की भी पढ़ाई की है. कृषि एवं हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं. उन्होंने थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान और सिंगापुर जैसे देशों की यात्रा की है. 29 अप्रैल 1971 को जांजगीर-चांपा के भोथाडीह में जन्मे केशव प्रसाद के पिता का नाम नारायण सिंह चंद्रा है. केशव प्रसाद का विवाह 31 मई 1996 को गीता चंद्रा के साथ हुआ. केशव प्रसाद की दो संतान हैं. इनमें एक पुत्र और एक पुत्री हैं. वह वर्ष 2014-2021 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2019-2020 तक सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य रहे.

Also Read: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस से छीन लिए इतने मुद्दे, ‘मोदी की गारंटी’ में की ये 20 बड़ी घोषणाएं

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को वोट

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को होगी. इस दिन छत्तीसगढ़ की 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जब शेष 70 विधानसभा सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सभी 90 सीटों पर मतगणना एक साथ तीन दिसंबर को होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola