पश्चिम बंगाल : वेतन में बार-बार की कटौती से परेशान ITI के युवा शिक्षक ने की आत्महत्या

ITI Teacher Commits Suicide in Jalpaiguri District of West Bengal. बिश्वास का शव मिलने के बाद आईटीआई के शिक्षकों ने प्राचार्य के कार्यालय के भीतर प्रदर्शन किया और अपने सहयोगी की मौत के विरोध में शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा कि बिश्वास के सहयोगियों ने दावा किया है कि उन्होंने वेतन में कटौती से बचने के लिए हाल ही में टाइफाइड से पीड़ित होने के बावजूद कई दिनों तक काम किया.
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के एक अंशकालिक शिक्षक ने कथित रूप से वेतन में लगातार कटौती से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिलीगुड़ी निवासी अभ्रज्योति बिश्वास (28) गुरुवार को आईटीआई के एक कमरे में फंदे से लटके हुए पाये गये. उन्होंने बताया कि बिश्वास के सहकर्मियों का आरोप है कि वह आईटीआई के प्राचार्य रणबीर सिंह द्वारा छोटी-छोटी बातों पर वेतन में लगातार कटौती किये जाने से परेशान था.
सूत्रों ने बताया कि बिश्वास का शव मिलने के बाद आईटीआई के शिक्षकों ने प्राचार्य के कार्यालय के भीतर प्रदर्शन किया और अपने सहयोगी की मौत के विरोध में शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा कि बिश्वास के सहयोगियों ने दावा किया है कि उन्होंने वेतन में कटौती से बचने के लिए हाल ही में टाइफाइड से पीड़ित होने के बावजूद कई दिनों तक काम किया.
बिश्वास की एक सहयोगी सुभाश्री मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी मौत से एक दिन पहले वेतन कटौती के चलते घर चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था. उनके परिवार में बुजुर्ग मां और एक भाई है. अभ्रज्योति बिश्वास ने अपनी मां के लिए छोड़े गये सुसाइड नोट में लिखा है कि उस पर कोई कर्ज नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




