ePaper

IRCTC आपको कराएगा किफायती दाम में केरल की सैर, यहां जानें पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल

Updated at : 13 Nov 2023 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC आपको कराएगा किफायती दाम में केरल की सैर, यहां जानें पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल

IRCTC: आईआरसीटीसी आपको दक्षिण राज्य की यात्रा करने जा रहा है. जी हां, इस बार अगर आप साउथ इंडिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. किफायती दाम में आपको कोच्चि से लेकर मुन्नार तक की सैर कराया जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC: आईआरसीटीसी आपको दक्षिण राज्य की यात्रा करने जा रहा है. जी हां, इस बार अगर आप साउथ इंडिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. किफायती दाम में आपको कोच्चि से लेकर मुन्नार तक की सैर कराया जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

undefined

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

दरअसल भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी आपको इस साल दक्षिण का राज्य केरल की सैर कराने जा रहा है. वैसे तो इस बात को सभी जानते हैं कि केरल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. केरल को भगवान का देश (God’s Own Country) भी कहा जाता है. इस टूर पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन केरल में घूमाया जाएगा.

undefined

केरल में कहां घूमाया जाएगा

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज की जानकारी दी है. आपको मुंबई से हवाई टूर कराया जाएगा. कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी और कुमारकोम में घूमने का मौका मिलेगा.

Also Read: PHOTOS: सर्दी में IRCTC के साथ बनाएं केरल घूमने का प्लान, इतने रुपये में मिलेंगी कई सुविधाएं
undefined

केरल टूर पैकेज का नाम- Celestial Kerala Ex Mumbai (WMA41) है. इसकी शुरुआत 11 जनवरी/11 फरवरी/5 मार्च, 2024 है. बात करें सुविधा की तो आपको इस पैकेज में ही होटल में ठहरने की सुविधा, ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा.

undefined

किराया

इस टूर पैकेज की शुरुआत कीमत 40,500 रुपये है. तीन लोग अगर जाते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 40,500 रुपये देना होगा.. डबल के हिसाब से प्रति व्यक्ति 42,4800 रुपये देना होगा. वहीं सिंगल के हिसाब से प्रति व्यक्ति खर्च 57,000 रुपये देना होगा.

Also Read: PHOTOS: शिमला और मनाली में बर्फबारी कब होती है, जानिए यहां कौन सा मंथ घूमने के लिए बेस्ट है
undefined

5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 37,500 रुपये और बिना बेड का 33,800 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चे के लिए 22,900 रुपये देना होगा.

undefined

कैसे करा सकते हैं बुकिंग

इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Darjeeling Famous Places: दार्जिलिंग में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है, इन जगहों पर सैर करना न भूलें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola