ePaper

PHOTOS: IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर टूर पैकेज, यहां जानें घूमने की जगहें और खर्च

Updated at : 12 Dec 2023 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर टूर पैकेज, यहां जानें घूमने की जगहें और खर्च

IRCTC Kashmir Tour: हर साल आईआरसीटीसी अपने टूर पैकेज लॉन्च करता है. ठीक उसी तरह आईआरसीटीसी आने वाले मार्च 2024 में कश्मीर के लिए भी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Kashmir Tour: हर साल आईआरसीटीसी अपने टूर पैकेज लॉन्च करता है. ठीक उसी तरह आईआरसीटीसी आने वाले मार्च 2024 में कश्मीर के लिए भी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है.

undefined
इस शहर से होगी शुरुआत

जिसकी शुरुआत कोलकाता शहर से होने वाली है. अगर मार्च में कश्मीर की हसीन वादियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस फ्लाइट पैकेज में आप बुकिंग करवा सकते हैं.

undefined
इन जगहों पर घुमाया जाएगा

इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होने वाली है और लोगों को फ्लाइट से दिल्ली और फिर वहां से श्रीनगर जाना पड़ेगा. घूमने के बाद लौटने के लिए भी लोगों को यही रास्ता फिर से चलना होगा. इस पैकेज में आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में घूमने फिरने को मिलेगा.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस के मौके पर सजाए गए दिल्ली के ये फेमस मॉल्स, जल्द बना लें घूमने का प्लान, यहां देखें तस्वीरें
undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

इस पैकेज में रुकने के लिए आपको सभी जगह होटल मिलेगा. श्रीनगर से 6 किलोमीटर दूर स्थित नागिन झील में आपको हाउस बोट में ठहरने को मिलेगा. इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मील भी शामिल मिलेगा. हर जगह यात्रियों को यात्रा के लिए टूरिस्ट बस मिलेगा.

undefined
जानें कितना आएगा खर्च

आपको बता दें कि कश्मीर के इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले जाते हैं तो आपको 70,200 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी में 60,220 रुपये और तीन लोगों के एक साथ कमरे में ठहरने पर 58,410 रुपये प्रति व्यक्ति के आधार पर शुल्क देना होगा.

Also Read: Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola