ePaper

IRCTC ने लॅान्च किया है किफायती टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपए में करें Rajasthan की सैर, मिल रही कई सुविधाएं

Updated at : 03 Jan 2024 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC ने लॅान्च किया है किफायती टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपए में करें Rajasthan की सैर, मिल रही कई सुविधाएं

Rajasthan Tour Packages: अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको कम बजट में यहां की हसीन वादियों की सैर करायी जाएगी.

विज्ञापन
undefined

Rajasthan Tour Packages: राजस्थान एक प्रमुख राज्य है जो समृद्धि और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. यहां के रेगिस्तान, अनूठी पहाड़ियां और प्राचीन किले इसे एक अद्वितीय रूप से दर्शाते हैं. सर्दियों में यहां का नजारा अद्भुत रहता है. राजस्थान एक पर्यटन केंद्र भी है जो दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको कम बजट में यहां की हसीन वादियों की सैर करायी जाएगी.

undefined
राजस्थान टूर पैकेज का नाम क्या है?

IRCTC ने राजस्थान के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज का नाम Golden Sands of Rajasthan ex Hyderabad है.

Also Read: Indian Railways: आईआरसीटीसी फरवरी में करा रहा केरल का टूर, आप भी बना लें घूमने का प्लान, जानें पूरी डिटेल
undefined
कब और कहां से शुरू है यह टूर

इस टूर पैकेज की शुरुआत इसी महीने 31 जनवरी 2024 को है. आपको हैदराबाद से फ्लाइट से राजस्थान लाया जाएगा और फिर फ्लाइट से ही वापस हैदराबाद भेजा जाएगा यानी कि राजस्थान के इस टूर पैकेज में हैदराबाद जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट दे जाएगी. खास बात यह है कि इस टूर में आपको 7 दिन और 6 रात यहां पर घूमाया जाएगा.

undefined
इन जगहों पर घूमाया जाएगा

राजस्थान टूर पैकेज में आपको उदयपुर, माउंट आबू, जैसलमेर से लेकर जोधपुर की सैर कराया जाएगा.

Also Read: Ayodhya: राम मंदिर जा रहे हैं घूमने तो इन फेमस जगहों पर भी करें विजिट, जानें कैसे पहुंचेंगे अयोध्या
undefined
ये मिलेगी सुविधा

बात करें सुविधाओं की तो अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से घूमने जा रहे हैं तो आपको होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी साथ ही सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और डिनर की भी सुविधा दी जा रही है.

undefined
राजस्थान टूर पैकेज का किराया क्या है?

इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 53,900 रुपए किराया देना होगा. जबकि डबल ऑक्यूपेंसी में 41,250 रुपए प्रति व्यक्ति और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 39,300 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देना होगा.

Also Read: Mini Shimla In Bihar: बिहार के ‘Mini Shimla’ के आगे असली शिमला भी है फेल, जल्द बना लें घूमने का प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola