ePaper

IRCTC दुबई के लिए लाया है शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने रुपए घूमिए बुर्ज खलीफा, जानें किराया

Updated at : 16 Jan 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC दुबई के लिए लाया है शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने रुपए घूमिए बुर्ज खलीफा, जानें किराया

Dubai Tour Package: आईआरसीटीसी दुबई के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन
undefined

Dubai Tour Package: आईआरसीटीसी आए दिन टूरिस्टों को बढ़ावा देने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में IRCTC दिल्ली से लेकर दुबई तक के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको खाने, रहने और फ्लाइट के जरिए यात्रा कराया जाएगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

undefined
IRCTC दुबई टूर पैकेज

अगर आप दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का आप लाभ उठा सकते हैं. इसकी शुरुआत 12 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक है. जिसमें आपको 5 रात और 6 दिन दुबई की सैर कराया जाएगा.

undefined

दुबई टूर पैकेज का नाम डैजलिंग दुबई है. जिसमें आपको अबू धाबी और दुबई घुमाया जाएगा. यह यात्रा फ्लाइट के जरिए है. इसमें आपको ठहरने के लिए होटल, ब्रेकफास्ट और डिनर आदि की सुविधा दी जाएगी.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
undefined
जानें किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है. अगर अप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 10,5500 रुपए किराया देना होगा.

undefined

जबकि दो लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 88,700 पेमेंट करना होगा. वहीं तीन लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 86,500 रुपए किराया देना होगा.

Also Read: ये हैं सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें
undefined

बता दें बच्चों का अलग से किराया देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का 84,000 रुपए किराया देना होगा. जबकि 2 से 11 साल के बच्चों का किराया 74,500 रुपए तय किया गया है.

undefined

फिलहाल आपको बताते चलें कि इसकी बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप खुद कर सकते हैं.

Also Read: ये हैं भूटान जाने का सही समय और टॉप 4 पर्यटन स्थल, यहां जानें खर्च समेत प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola