ePaper

West Bengal : जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated at : 23 Jan 2024 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो ने इसके साथ ही सभी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया कि विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और मरम्मत के लिए भेजा गया है. सभी यात्री सुरक्षित है यह हमारी लिये अच्छी बात है.

विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की विमान में बैठे 160 यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में आ गई जब जयपुर से कोलकाता (Kolkata) जा रही विमान 6E-784 का एक इंजन फेल हो गया. हालांकि पायलट की सूझ-बूझ की वजह से यह विमान जयपुर लौट आई. करीब 35 मिनट बाद एयर ट्रैफिक सर्विस से संपर्क करके पायलट ने विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया. विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और मरम्मत के लिए भेजा गया. यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई.

इंडिगो ने घटना पर जारी किया बयान

वहीं इस घटना पर इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘जयपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E784 तकनीकी खराबी के कारण जयपुर लौट आई है. पायलट की सूझ-बूझ की वजह से यह विमान जयपुर लौट आई. इंडिगो ने इसके साथ ही सभी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया कि विमान को विस्तृत मूल्यांकन और मरम्मत के लिए जयपुर में खड़ा किया गया था. सभी यात्री सुरक्षित है यह हमारी लिये अच्छी बात है.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर कसा तंज कहा, धर्म के नाम पर हिन्दुओं का वोट बांटना चाहती है केन्द्र

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola