ePaper

PHOTOS: जल्द गोरखपुर और वाराणसी के बीच भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन, मऊ-देवरिया में हो सकता है स्टापेज

Updated at : 13 Nov 2023 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: जल्द गोरखपुर और वाराणसी के बीच भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन, मऊ-देवरिया में हो सकता है स्टापेज

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ रुट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए अब गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी ट्रेन संचालन करने की तैयारी में है. इसके अलावा गोरखपुर से पटना और गोरखपुर से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव है.

विज्ञापन
undefined

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ रुट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए अब गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी ट्रेन संचालन करने की तैयारी में है. इसके अलावा गोरखपुर से पटना और गोरखपुर से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव है.

undefined

तीनों ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इनके चलने से गोरखपुर समेत पश्चिमी बिहार और नेपाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के हेडक्वार्टर गोरखपुर से रोजाना करीब 1 लाख लोग अलग-अलग शहरों की यात्रा करते हैं.

undefined

देश के बड़े महानगर जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, सूरत और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए हमेशा टिकटों का टोटा रहता है. ट्रेन में कंफर्म टिकट न मिलने पर लोग फ्लाइट और निजी वाहनों की ओर रुख करते हैं. बता दें कि गोरखपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने पर लोगों को काफी राहत मिली है.

undefined

अब यात्री गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग करने लगे हैं. वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते भी गोरखपुर से वाराणसी रूट पर वंदे भारत के संचालन की संभावना बढ़ गई है.

undefined

मऊ और देवरिया में हो सकता है स्टापेज

बता दें कि गोरखपुर-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत को देवरिया व मऊ में स्टापेज दिया जा सकता है. क्योंकि इन जगहों से बड़ी संख्या में लोग हर दिन वाराणसी आते-जाते हैं. चर्चा यह भी है कि इसी ट्रेन को बाद में वाराणसी से प्रयागराज तक बढ़ाया जा सकता है.

undefined

वहीं गोरखपुर से दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ही गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलाने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा गोरखपुर से पटना रूट पर भी एक वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव है, लेकिन यह मामला भी अभी कोच की उपलब्धता नहीं होने के चलते ठंडे बस्ते में है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola