Indian Railways-IRCTC News: महाकुंभ पर बंगाल से 6 स्पेशल ट्रेनें चलायेगा पूर्व रेलवे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jan 2021 6:11 PM
Indian Railways-IRCTC News: महाकुंभ-2021 (Mahakumbh 2021) के दौरान यात्री सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे हावड़ा (Howrah) से देहरादून (Dehradun) और योग नगरी ऋषिकेश (Rishikesh) के लिए विशेष ट्रेनें चलायेगी. 02369 हावड़ा - देहरादून सुपरफास्ट स्पेशल 13 जनवरी 2021 से 29 अप्रैल तक सप्ताह में 5 दिन (मंगलवार व शुक्रवार को छोड़कर) अपने निर्धारित दिनों पर हावड़ा से 13:00 बजे खुलेगी और यात्रा के दूसरे दिन 18:05 बजे देहरादून पहुंचेगी. special trains kab chalegi
आसनसोल: महाकुंभ-2021 के दौरान यात्री सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे हावड़ा से देहरादून और योग नगरी ऋषिकेश के लिए विशेष ट्रेनें चलायेगी. 02369 हावड़ा – देहरादून सुपरफास्ट स्पेशल 13 जनवरी 2021 से 29 अप्रैल तक सप्ताह में 5 दिन (मंगलवार व शुक्रवार को छोड़कर) अपने निर्धारित दिनों पर हावड़ा से 13:00 बजे खुलेगी और यात्रा के दूसरे दिन 18:05 बजे देहरादून पहुंचेगी.
यह ट्रेन उसी दिन 15:29 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 15:34 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी. इसके अलावा 02370 देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 14 जनवरी से 30 अप्रैल तक सप्ताह में पांच दिन (बुधवार व शनिवार के सिवाय) अपने निर्धारित दिनों पर देहरादून से 22:10 बजे खुलेगी और यात्रा के तीसरे दिन 03:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
यह ट्रेन दूसरे दिन 23:53 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 23:58 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी. इसके अतिरिक्त 02327 हावड़ा – देहरादून सुपरफास्ट स्पेशल 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक हर मंगलवार व शुक्रवार को हावड़ा से 13:00 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 18:05 बजे देहरादून पहुंचेगी.
यह ट्रेन उसी दिन 15:29 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 15:34 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी. 02328 देहरादून – हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 13 जनवरी से 01 मई तक हर बुधवार व शनिवार को देहरादून से 22:10 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 03:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन 23:53 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 23:58 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी.
उक्त दो जोड़ी ट्रेनों के अलावा, 03009 हावड़ा – ऋषिकेश स्पेशल 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक हावड़ा से प्रतिदिन 20:25 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 05:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. यह ट्रेन अगले दिन 00:06 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 00:11 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी. 03010 ऋषिकेश – हावड़ा स्पेशल 14.01.2021 से 02.05.2021 तक योग नगरी ऋषिकेश से प्रतिदिन 20:50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 07:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन तीसरे दिन 02:39 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी और 02:44 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










