ePaper

वायुसेना की स्पेशल फोर्स 'गरुड़' चीन सीमा पर तैनात, इन हथियारों से दुश्मनों को देंगे जवाब, देखें तस्वीर

Updated at : 22 Dec 2022 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
वायुसेना की स्पेशल फोर्स 'गरुड़' चीन सीमा पर तैनात, इन हथियारों से दुश्मनों को देंगे जवाब, देखें तस्वीर

सीमा पर तैनात किए गए गरुड़ के जवान अमेरिका सिग सॉयर और रूसी एके-103 असॉल्ट राइफल से लैस हैं. वहीं, वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार गरुड़ विशेष बलों को भविष्य में भारत निर्मित एके-203 असॉल्ड राइफलें प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन
undefined

भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बलों को विशेष अभियानों के लिए पूर्वी लद्दाख से अरुणाचल तक तैनात किया गया है. वायुसेना की गरुड़ इकाई अमेरिका और रूसी हथियारों से लैस होगी. बता दें कि गरुड़ विशेष बल आतंक विरोधी सहित अन्य विशेष अभियानों में अहम भूमिका निभाता है.

undefined

सीमा पर तैनात किए गए गरुड़ के जवान अमेरिका सिग सॉयर और रूसी एके-103 असॉल्ट राइफल से लैस हैं. वहीं, वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार गरुड़ विशेष बलों को भविष्य में भारत निर्मित एके-203 असॉल्ड राइफलें प्रदान की जाएंगी.

undefined

गरुड़ रेजिमेंट के एक अधिकारी ने समचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, गरुड़ देश व विदेश में जितनी भी सैनाएं हैं, उनमें सबसे सर्वश्रेष्ठ है. उन्होंने कहा, अगर बात सेना की ट्रेनिंग या फिर हथियारों की होती है तो गरुड़ का नाम सबसे ऊपर होता है चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो.

undefined

गुरुड़ स्पेशल फोर्स को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात किया गया है. यह सेना चीन की गतिविधियों के साथ-साथ अधिक ऊंचाई वालें क्षेत्रों पर नजर रख रहे हैं. वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि गरुड़ बलों को लद्दाख से लेकर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक तैनात किया गया है. यहां वे जरूरत पड़ने पर विशेष अभियान भी चला सकते हैं.

undefined

फिलहाल भारतीय वायुसेना की इकाई गरुड़ को अमेरिका और रूस निर्मित हथियारों के भारत-चीन सीमा पर तैनात किया गया है. वहीं, आने वाले दिनों में भारत निर्मित नवीनतम संस्करण एके-203 के साथ जवानों को लैस किया जाएगा.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola