ePaper

IND vs ZIM : जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की शानदार जीत, देखें पल-पल की तस्वीरें

Updated at : 20 Aug 2022 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ZIM : जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की शानदार जीत, देखें पल-पल की तस्वीरें

भारत - जिम्बाब्वे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिंबाब्वे टीम को 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके जबाव में भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल कर लिया.

विज्ञापन
undefined

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों के सामने जिंबाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई. भारत को जीत के लिए 190 रन बनाने का लक्ष्य मिला.

undefined

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे के शुरुआत बेहद खराब रही थी. महज 31 रन के स्कोर पर जिंबाब्वे ने 4 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में कप्तान चकाबवा ने एक छोर संभाल लिया था, लेकिन 110 रन तक पहुंचते पहुंचते जिंबाब्वे ने 8 विकेट गिर गये.

undefined

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. चोट के बाद टीम में जबरदस्त वापसी करते हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तीन विकेट झटके. चाहर के आलावा प्रसिध्द कृष्णा और अक्षर पटेल ने भी तीन-तीन विकेट लिये. वहीं, मोहम्मद सिराज एक विकेट लेने में सफल रहे.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनींग जोड़ी ने आसानी से जीत हासिल कर लिया. भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए एक शानदार जीत दर्ज की.

undefined

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नबाद 80 रन बनाये. धवन ने 113 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए.

undefined

वहीं, शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की. गिल ने 72 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्का जड़ा और नबाद 82 रन बनाये. बता दें कि जिम्बाब्वे ने 29 एक्स्ट्रा रन दिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola