IMDb Popular Movies: ये हैं साल 2023 की टॉप 10 पॉपुलर फिल्में, अगर अभी तक नहीं देखी तो जरूर देख डालें

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Dec 2023 6:51 AM

विज्ञापन

आजकल फिल्में देखना किसको पसंद नहीं है. सभी घर में बैठकर नेटफ्लिक्स, अमेजन और जियो सिनेमा पर अपनी-अपनी पसंद की मूवीज को एंजॉय करते हैं. ऐसे में अगर आप ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी सीरीज अच्छी है, तो IMDb की रेटिंग के अनुसार इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस न करें.

विज्ञापन
undefined

साल 2023 समाप्त होने वाला है. ऐसे में ये साल बॉक्स ऑफिस के मायने से काफी अच्छा रहा, क्योंकि थियेटर्स में कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुई. जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. इनमें से कई सारी ओटीटी पर भी रिलीज हुई. ऐसे में अगर आपने कुछ फिल्में मिस की है, तो IMDb की रेटिंग के अनुसार अभी ओटीटी पर देख लें.

undefined

IMDb के अनुसार, ‘2023 की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में (थियेट्रिकल)’ की सूची में सबसे आगे शाहरुख खान की फिल्म जवान है, जो सितंबर में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

पठान, जो साल की पहली बड़ी हिट थी, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी थे, इस सूची में दूसरे स्थान पर है. इस मूवी ने इतिहास रचते हुए 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

इसके बाद करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं. इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विजय-स्टारर लियो, सूची में चौथे स्थान पर है, इसके बाद अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी-स्टारर ओएमजी 2 है, जो काफी विवादों के बीच रिलीज़ हुई. इस सूची में रजनीकांत की जेलर छठे स्थान पर है.

undefined

इसके बाद सनी देओल की वापसी वाली फिल्म गदर 2 है. इसे आप जी 5 पर एंजॉय कर सकते हैं. द केरल स्टोरी, तू झूठी मैं मक्कार और भोला अंतिम तीन स्थानों पर हैं.

undefined

स्ट्रीमिंग की दुनिया में, कई फिल्में अभी भी डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज का विकल्प चुनती हैं और यहां, आईएमडीबी की ‘2023 की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में (स्ट्रीमिंग)’ सूची में नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 2 टॉप पर है.

undefined

दूसरे और तीसरे स्थान पर भी क्रमशः करीना कपूर अभिनीत नेटफ्लिक्स रिलीज़ जाने जान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अभिनीत मिशन मजनू रहीं. वरुण धवन और जान्हवी कपूर-स्टारर बवाल, जिसने अपनी रिलीज़ के बाद कुछ विवाद भी पैदा किया, चौथे स्थान पर रही, उसके बाद सनी कौशल और यामी गौतम-स्टारर चोर निकल के भागा रही.

undefined

शाही कपूर-स्टारर ब्लडी डैडी, जो रिलीज के दिन से ही जियो सिनेमाज पर मुफ्त में उपलब्ध थी, पांचवें स्थान पर रही और इसके बाद मनोज बाजपेयी-स्टारर सिर्फ एक बंदा काफी है. सारा अली खान-स्टारर गैसलाइट, सान्या मल्होत्रा-स्टारर कथल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री और राधिका आप्टे-स्टारर मिसेज अंडरकवर को अंतिम तीन स्थान मिले.

Also Read: OTT Movies/Web Series: ओटीटी पर देखें ये 5 नई रिलीज फिल्में-वेब सीरीज, बिना सप्सक्रिप्शन फ्री में करें एंजॉय
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola