West Bengal News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, प्रधान के पति पर है तस्करी करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
West Bengal News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, प्रधान के पति पर है तस्करी करने का आरोप

पंचायत क्षेत्र के शिवतला घाट स्थित अजय नदी से अवैध बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. जांच में पता चला कि ट्रैक्टर स्थानीय पंचायत प्रधान के ससुर के हैं और प्रधान के पति अवैध बालू का कारोबार करते हैं. पुलिस ने बताया की बिना चालान के अजय नदी से बालू की तस्करी व जमाखोरी की जा रही थी.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना की पुलिस ने विद बिहार ग्राम पंचायत की महिला प्रधान के ससुर के नाम पर मौजूद ट्रैक्टर से पति द्वारा अवैध रूप से बालू तस्करी के के आरोप में पुलिस ने प्रधान के पति और ससुर के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

undefined

पुलिस ने बताया की सोमवार देर शाम को पंचायत क्षेत्र के शिवतला घाट स्थित अजय नदी से अवैध बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. जांच में पता चला कि ट्रैक्टर स्थानीय पंचायत प्रधान के ससुर के हैं और प्रधान के पति अवैध बालू का कारोबार करते हैं. पुलिस ने बताया की बिना चालान के अजय नदी से बालू की अवैध तस्करी व जमाखोरी की जा रही थी.

undefined

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालू तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. इधर, विद बिहार ग्राम पंचायत के प्रधान के पति ने साजिश रचने का आरोप लगाया है. विरोधियों का आरोप है कि तृणमूल संचालित विद बिहार ग्राम पंचायत की प्रधान उज्जवल सो और ईंट-भट्ठा मालिक तापस घोष लंबे समय से बालू की अवैध तस्करी में शामिल हैं. साथ ही स्थानीय युवक बुद्धदेव घोष पर भी विद बिहार के वासुदेवपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के बगल में बालू जमा करने का आरोप है. पंचायत प्रधान के पति उज्जल सो ने दावा किया कि यह एक साजिश थी. बालू को मंदिर बनाने के लिए लाया जा रहा था.

undefined

भाजपा बर्दवान सदर के जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने दावा किया कि कांकसा थाने में उनकी ओर से कई शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं. उन्होंने पंचायत प्रधान के पति बालू तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाय है. पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उपाध्यक्ष समीर विश्वास ने कहा कि अगर कोई अवैध रूप से किसी कार्य में संलिप्त है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola