साहिबगंज में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2023 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अवैध रूप से संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पिंडरा पंचायत के कोहवारा गांव में अवैध रूप से संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा देर रात मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया है. देर रात कोहवारा गांव में एक देशी कट्टा समेत एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, गोली व हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले कई सामानों की बरामदगी की है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार मंडरो प्रखंड क्षेत्र के पिंडरा पंचायत के उपरबंधा-माथाडीह गांव में एक घर में गृहप्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था. वहां लगी एक मोटरसाइकिल को लेकर बिरु कुमार साह नामक एक युवक भागने लगा. मोटरसाइकिल मालिक ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. लोगों ने उसकी मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना मिर्जाचौकी थाना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के एएसआई सिलाय सुंडी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर युवक विरू को हिरासत में लेकर मामले को लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बीरू कुमार साह एवं मिर्जाचौकी बाजार का ही रहने वाला बताया. वहीं बीरू कुमार साह की निशानदेही पर पुलिस ने रात में ही कोहवारा गांव के पतरास किस्कु के घर में छापेमारी की तो वहां से एक कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, गोली, कटर सहित हथियार बनाने में उपयोग किये जाने वाले सामग्री मिला.

मिर्जाचौकी थाना के एएसआई सिलाय सुंडी ने मामले की जानकारी मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन को दिया. मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश रंजन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया. वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मिर्जाचोकी थाना लेकर आ गये. पुलिस ने बताया कि बिहार के खगड़िया निवासी मोनु कुमार वर्मा, मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के करला गांव निवासी पतरास किस्कू, माथाडीह गांव निवासी गुड्डू पंडित एवं मिर्जाचौकी बाजार निवासी बीरू कुमार साह को हिरासत में लेकर पुलिस मामले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है.

Also Read: लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक, इन इलाकों में अगले आदेश तक धारा-144 लागू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola