IBPS Clerk Mains Result 2022 Out: आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 11:35 AM
IBPS Clerk Mains Result 2022 Out:आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है. इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.
IBPS Clerk Mains Result 2022 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने 1 अप्रैल, 2023 को आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित किया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे तुरंत IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख लें. गौरतलब है कि आईबीपीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022 में कराया गया था. रिजल्ट कैसे देखना है, इसकी स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस नीचे दी जा रही है-
रिजल्ट चेक करने की सुविधा केवल 30 अप्रैल तक उपलब्ध
आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया और इसका रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित हुआ. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य परीक्षा हुई. आईबीपीएस ने आज मुख्य परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं. ध्यान रहे कि रिजल्ट चेक करने की सुविधा केवल 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी.
IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
-
नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ibps.in पर.
-
यहां होमपेज पर IBPS Clerk Mains Result 2022 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
-
ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
-
इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखायी पड़ जाएगा.
-
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
-
अन्य किसी भी विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं. यहां से आपको अपडेट भी पता चल जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










