ePaper

मैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजें आजमाने के लिए तैयार था, एचएस प्रणय ने जीत के बाद कही यह बात

Updated at : 05 Aug 2023 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
मैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजें आजमाने के लिए तैयार था, एचएस प्रणय ने जीत के बाद कही यह बात

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने शनिवार को सिडनी में हमवतन प्रियांशु राजावत को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. यहां खिताबी मुकाबले में उनका सामना चीन के वेंग होंग यांग से होगा. यह 31 वर्षीय प्रणय के लिए सीजन का दूसरा सुपर 500 फाइनल होगा.

विज्ञापन
undefined

भारत के चोटी के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अपने हमवतन प्रियांशु राजावत को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. जीत के बाद उन्होंन कहा कि शनिवार को कहा कि निरंतर प्रयोग करते रहने के कारण वह इस सत्र में सफलताएं हासिल कर पाए.

undefined

मई में मलेशियाई मास्टर्स सुपर 500 जीतने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने शनिवार को हमवतन प्रियांशु राजावत को 21-18, 21-12 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया.

undefined

प्रणय ने कहा, ‘बहुत कुछ श्रेय मुझे जाता है क्योंकि मैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार था. जो टीम मेरे साथ काम कर रही है वह वास्तव में शानदार है. वे अभ्यास के दौरान हर दिन मेरी मदद करते हैं.’ प्रणय 2021 से पहले चोट और स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों से जूझ रहे थे.

undefined

इस चोट की वजह से प्रणय के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा लेकिन उन्होंने कभी नई चीजों को आजमाना नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मेरे प्रशिक्षकों गोपी सर, गुरु, फिजियो, ट्रेनर सभी ने समान रूप से कड़ी मेहनत की. इसलिए यह टीम प्रयास का नतीजा है. मुझे उम्मीद है कि हम प्रत्येक टूर्नामेंट के लिए समाधान ढूंढ सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं.’

undefined

विश्व में नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय को रविवार को शिखर मुकाबले में दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी चीन के वेंग होंग यांग से भिड़ना होगा. दिलचस्प बात यह है कि वेंग वही प्रतिद्वंद्वी हैं जिन्हें प्रणय ने मई में मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में हराकर छह साल में अपना पहला व्यक्तिगत खिताब जीता था.

undefined

प्रणय पूरे सप्ताह बेहतरीन लय में दिखे और क्वार्टरफाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त एंथोनी गिंटिंग पर उनकी शानदार जीत मुख्य आकर्षण रही. शनिवार को, प्रणय ने एक बार फिर अपने युवा प्रतिद्वंद्वी में गलतियां निकालने की अपनी क्षमता दिखाई, जो अपने तेज हाथ और पैर की गति और तेज नेट प्ले के लिए जाना जाता है.

undefined

राजावत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए अपनी सर्विस से 2-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली. लेकिन प्रणय ने धीरे-धीरे अपने अंक बनाने शुरू कर दिए और अपने युवा चैलेंजर को गलती करने के लिए मजबूर करते रहे. जिससे वह लगातार चार अंक लेकर आगे बढ़ गए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola