HyperOS: 13 साल बाद Xiaomi ने बदला अपना OS, यूजर्स को मिलेगा इन नये फीचर्स का मजा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Dec 2023 8:12 AM

विज्ञापन

HyperOS अपडेट का प्रिव्यू कंपनी ने पहले ही कर दिया है और इसमें बहुत सारे नये फीचर्स को जगह दी गई है. शाओमी के नये ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में एक नयी जानकारी सामने आयी है कि 2024 में कुछ और डिवाइस को HyperOS अपडेट मिलने वाला है.

विज्ञापन

Xiaomi HyperOS : शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है. शाओमी ने MIUI Android OS की जगह Xiaomi HyperOS को पेश किया है. Xiaomi ने अपने यूजर्स के लिए MIUI के जगह नया सॉफ्टवेयर पेश किया है, जिसे HyperOS के नाम से जाना जाता है. कंपनी ने इसे अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था. इसके बाद दिसंबर में कई शाओमी और रेडमी डिवाइस को इसका ऐक्सेस दिया गया है.

मिलेंगे कई नये फीचर्स

शाओमी के नये ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में एक नयी जानकारी सामने आयी है कि 2024 में कुछ और डिवाइस को HyperOS अपडेट मिलने वाला है. HyperOS अपडेट का प्रिव्यू कंपनी ने पहले ही कर दिया है और इसमें बहुत सारे नये फीचर्स को जगह दी गई है. हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से डिवाइस है, जिसमें आपको नया HyperOS मिल सकता है.

Also Read: Redmi के इस स्मार्टफोन के लिए छाई ऐसी दीवानगी, रिकॉर्ड टाइम में बिक गए 30 लाख यूनिट्स

नया ह्यूमन सेंट्रिक OS

Xiaomi के नये ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में आपको बता दें कि MIUI को 13 सालों बाद बदला गया है और इस ज्यादा नया ह्यूमन सेंट्रिक OS बताया जा रहा है, जो अब लोगों के लिए उपलब्ध है. अब कंपनी इसे दुनियाभार में अपने यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है. शाओमी के जिन हैंडसेट्स को यह अपडेट मिलनेवाला है, उसमें Xiaomi 13 Ultra, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13, Xiaomi 13T Pro, Xiaomi 13T, Redmi Note 12, Redmi Note 12S, Xiaomi Pad 6 और Poco F5 शामिल हैं.

HyperOS क्या है खास?

शाओमी ने बताया है कि यह HyperOS एक बिल्कुल नया मानव केंद्रित OS है, जो एकदम नया यूजर इंटरफेस देता है. इसमें यूजर्स को लो-लेवल रीफैक्टरिंग, क्रॉस-एंड इंटेलीजेंट कनेक्टिविटी, प्रोएक्टिव इंटेलीजेंस और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी मिलती है. मालूम हो कि शाओमी ने इस OS को पहले ही Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro, Xiaomi TV S Pro 85-inch MiniLED और Xiaomi Watch S3 में पेश कर चुकी है. इस नये ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स की सुविधा मिली है.

Also Read: Android Smart TV: अपने कमरे को बना दें मूवी थिएटर, 55 इंच सेगमेंट में ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी

HyperOS अपडेट के बाद फोन में क्या बदल जाएगा?

हाइपरओएस आपके मोबाइल डेटा को अन्य डिवाइस के साथ शेयर करने और बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस पर नोटिफिकेशन प्राप्त करने की क्षमता के साथ स्मार्टफोन पर बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है.

शाओमी का नया ओएस ऐप्स के लिए तेज बूट समय, स्मूथ एनिमेशन और बैकग्राउंड मेमोरी में ऐप्स को लंबे समय तक बनाकर रखता है. हाइइपरओएस भी एआई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें जिओआई इनपुट असिस्टेंट के माध्यम से एआई जेनरेटेड टेक्स्ट शामिल है.

हाइपरओएस यूजर को अपने फोन के रियर कैमरे को वेबकैम के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा भी देता है. नये अपडेट से फोन के परफॉर्मेंस में सुधार दिखाई देगा. यूजर को प्राइवेसी के लिए एडवांस एनक्रिप्शन, परमिशन मैनेजमेंट की बेहतर पेशकश की गई है.

इसके साथ ही, यूजर्स को फास्टर बूट टाइम्स, स्मूदर एनिमेशन, बेहतर बैकग्राउंड की सुविधा मिलेगी. इस अपडेट के बाद यूजर को शाओमी और रेडमी डिवाइस के साथ पहले से बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola