Redmi के इस स्मार्टफोन के लिए छाई ऐसी दीवानगी, रिकॉर्ड टाइम में बिक गए 30 लाख यूनिट्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Nov 2023 11:51 AM
Redmi 12 Series स्मार्टफोन्स को कंपनी ने 4 अगस्त को लॉन्च किया था. फोन में WiFi, GPS, ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है. दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP53 की रेटिंग मिली है.

Redmi 12 Series Sale News : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के मिडरेंज और बजट हैंडसेट्स भारत में भी पॉपुलर हैं. यह बात दीगर है कि पिछले कुछ समय में रेडमी की सेल थोड़ी गिरी है, लेकिन इस फेस्टिव सीजन में कंपनी का एक स्मार्टफोन जमकर बिक रहा है.

किफायती रेंज में धांसू फीचर्स
शाओमी के रेडमी 12 सीरीज फोन को लेकर इन दिनों जमकर दीवानगी छाई हुई है. बता दें कि शाओमी ने Redmi 12 Series को भारत में किफायती रेंज में लॉन्च किया है. कम बजट में अगर आप धांसू फीचर्स वाला दमदार फोन खरीदना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट में इसको शामिल कर सकते हैं.
Also Read: 10 हजार से कम कीमत में आया धांसू स्मार्टफोन, Redmi ने कूट-कूटकर भर डाले हैं फीचर्स
Redmi 12 Series स्मार्टफोन्स को कंपनी ने 4 अगस्त को लॉन्च किया था. फोन में WiFi, GPS, ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है. दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP53 की रेटिंग मिली है.

100 दिन में बेच डाले 30 लाख फोन
लो बजट में अपने प्रीमियम लुक और बेहतरीन फीचर्स की वजह से यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में इस समय यूजर्स को बड़ा पसंद आ रहा है. शाओमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अब तक इस सीरीज के 30 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है. Redmi 12 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद से जमकर डिमांड में है.
Also Read: BIG DEAL: 16GB रैम, 50MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन 8 हजार में खरीदने का मौका
Redmi 12 5G के फीचर्स क्या हैं?
इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स मिलते हैं. इसमें 6.79 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है. डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स MIUI 14 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है. इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जबकि सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलता है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 से लैस है.

Redmi 12 series फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में WiFi, GPS,ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है. दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP53 की रेटिंग मिली है.

शाओमी ने Redmi 12 5G को 10,999 रुपये प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया है. यह इस सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत है, जिसमें ग्राहकों को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










