ePaper

Hrithik Roshan ने शेयर की मॉम के साथ तसवीर, एक्टर के घर में सीलन देख फैंस करने लगे ट्रोल, कहा 'पुट्टी लगवाओ'

Updated at : 16 Sep 2021 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
Hrithik Roshan ने शेयर की मॉम के साथ तसवीर, एक्टर के घर में सीलन देख फैंस करने लगे ट्रोल, कहा 'पुट्टी लगवाओ'

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने फोटो-शेयरिंग एप्लिकेशन इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ ब्रेकफासस्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक फैन का ध्यान उनके पीछे दिख दिखाई दे रही सीलन पर पड़ गया. फैन ने कॉमेंट बॉक्स में इस पर कॉमेंट किया जिस पर रितिक रोशन ने मजेदार जवाब दिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो रितिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. ऋतिक रोशन को अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है. हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम (Hrithik Roshan instagram) पर एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें बॉलकनी में उनकी मां खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि रितिक रूम में बैठकर मुस्‍कुराते हुए फोटो क्लिक करते दिखते हैं. इस फोटो (Hrithik Roshan instagram photo) में एक फैन का ध्यान उनके पीछे दिख दिखाई दे रही सीलन पर पड़ गया. फैन ने कॉमेंट बॉक्स में इस पर कॉमेंट किया जिस पर रितिक रोशन ने मजेदार जवाब दिया है.

फोटो को शेयर करते हुए रितिक ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर’. लेकिन लोगों का ध्‍यान फोटो में दिख रही वॉल पर आई सीलन ने खींचा. इस बात को लेकर एक्‍टर का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बन रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्टर की फोटो पर कमेन्ट करते हुए लिखा है, ‘डेट छोड़ो पहले अमित जी वाली वॉल पुट्टी यूज करो’. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आपके घर में भी दीवारों पर पपड़ी बनती है?’.

https://www.instagram.com/p/CT1CAK6oYqe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

सीलन के कॉमेंट पर रितिक ने दिया जवाब

रितिक के पोस्ट पर एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया, गौर से देखिए रितिक रोशन के घर पर सीलन. इस पर रितिक ने जवाब दिया है, फिलहाल घर भी रेंट पर है. अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द. एक और कॉमेंट में रितिक ने लिखा है, सीलन नहीं होगा तो सीलन ठीक करने में कैसे मजा आएगा भाई? इस मौके पर ऋतिक के बचाव में भी उनके कुछ फैंस आएं। जिन्‍होंने उनकी तस्‍वीर को प्रेरणादायी बताया. उन्‍होंने लिखा कि एक्‍टर की ये फोटो बिना किसी एडिटिंग के पोस्‍ट की गई है। जो उनके जमीन से जुड़े होने को दर्शाता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola