ePaper

हावड़ा कोर्ट : झारखंड कांग्रेस के 3 MLA समेत 5 आरोपी 10 दिनों की पुलिस हिरासत में, CID को जांच का जिम्मा

Updated at : 31 Jul 2022 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा कोर्ट : झारखंड कांग्रेस के 3 MLA समेत 5 आरोपी 10 दिनों की पुलिस हिरासत में, CID को जांच का जिम्मा

Jharkhand News : पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा के पांचला में बेहिसाबी नकदी के साथ शनिवार रात को हिरासत में लिए गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक सहित पांच आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. इन्हें हावड़ा की अदालत में रविवार को पेश किया गया. 10 दिनों की हिरासत में भेजे गये.

विज्ञापन

Jharkhand News : पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा के पांचला में वाहन जांच के क्रम में बेहिसाबी नकदी के साथ शनिवार रात को हिरासत में लिए गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को इन्हें हावड़ा की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने इन्हें 10 दिनों की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. इसके साथ ही जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा है. आपको बता दें कि इनके पास से करीब 49 लाख 37 हजार 300 रुपये बरामद किये गये थे. इन आरोपियों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं.

10 दिनों की हिरासत में भेजे गये

झारखंड के तीनों कांग्रेस विधायकों सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने इन्हें 10 दिनों की हिरासत में भेज दिया. इसके साथ ही इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गयी है. सरकारी अधिवक्ता तारागति घटक ने बताया कि हावड़ा कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा.

Also Read: Cash के साथ अरेस्ट Jharkhand Congress के 3 निलंबित विधायकों समेत 5 आरोपी बंगाल के हावड़ा कोर्ट में पेश

वाहन जांच के क्रम में पुलिस को मिले थे भारी कैश

पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया के अनुसार इन आरोपियों पर आईपीसी 420/120 बी /171 ई/ 34 के अलावा 8/ 9 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार आरोपियों में शामिल हैं. हावड़ा पुलिस को खबर मिली थी कि पांचला से झारखंड नंबर की एक गाड़ी गुजरनेवाली है. इस गाड़ी में भारी-भरकम कैश होने की सूचना थी. सूचना मिलते ही रानीहाटी मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग की गयी. जब गाड़ी की तलाशी ली गयी, तो गाड़ी की डिक्की में भारी मात्रा में नकदी मिलते ही सभी को हिरासत में ले लिया गया था. मशीन से कैश की गिनती की गयी थी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस के निलंबित विधायकों के पास से बंगाल में कैश बरामदगी केस की होगी CID जांच

रिपोर्ट : कुंदन झा, हावड़ा, पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola