Creta और Seltos जैसी SUVs की नींद उड़ाने आ गई Honda Elevate, लुक ऐसा जो नजरें थाम ले

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2023 8:52 PM

विज्ञापन

Honda Elevate SUV Unveiled : Honda City और Amaze सेडान के बाद इस जापानी कार निर्माता के लाइन-अप में यह तीसरा प्रोडक्ट है. ग्लोबल अनवील प्रोग्राम के दौरान कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी ने Elevate को तैयार किया है.

विज्ञापन

Honda Elevate SUV Launch: Honda ने अपने 75वीं वर्षगांठ पर Honda Elevate को अनवील कर दिया है. इसी के साथ होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India Ltd.) ने एक नयी मिड साइज की एसयूवी (Mid Sized SUV) पेश कर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है. कंपनी ने आज यानी 6 जून 2023 को ऑल-न्यू होंडा एलिवेट (All New Honda Elevate) का भारत में वर्ल्ड प्रीमियर कर दिया है. Honda City और Amaze सेडान के बाद इस जापानी कार निर्माता के लाइन-अप में यह तीसरा प्रोडक्ट है. ग्लोबल अनवील प्रोग्राम के दौरान कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी ने Elevate को तैयार किया है. कंपनी ने इस कार में दमदार फीचर्स दिये हैं. कंपनी ने 2 कलर ऑप्शंस में इस कार को पेश किया है.

Honda Elevate SUV Features & Specifications

Honda Elevate SUV के बारे में कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक कार में काफी स्पेस दिया गया है. Honda Elevate में मिड साइज सेगमेंट की कार है लेकिन इसमें फुल एसयूवी जैसे सभी फीचर्स दिये गए हैं. कार में केबिन स्पेस काफी स्पेशियस है. होंडा एलिवेट एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है. कार में हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर समेत कई फीचर्स दिये गए हैं. नयी होंडा एलिवेट एसयूवी एडवांस इंटीरियर फीचर्स से लैस है. इसके अलावा कंपनी अपने Honda Connect ऐप के जरिये कार के सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स भी ऑपुर करती है. होंडा की यह मिड-साइज एसयूवी फेस्टिव सीजन में लॉन्च होगी और इसकी बुकिंग जुलाई महीने से शुरू होगी.

Also Read: Hyundai Exter SUV के रियर डिजाइन से उठा पर्दा, टीजर में सामने आया बोल्ड अवतार
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola