साल 2024 में कब है होली? नोट कर लें तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Holi 2024 Date: हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है. साल 2024 में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं.
Holi 2024 Date: हिन्दू धर्म में होली का विशेष महत्त्व होता हैं. ये हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को काफी धूम- धाम के साथ मनाया जाता हैं. इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता हैं. इससे एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है. साल 2024 में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं. यह पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन के एक दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाता हैं. ऐसे आइए जानते हैं होली से जुड़ी महतवपूर्ण जानकारी…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल होलिका दहन 24 मार्च को रखा जायेगा. वहीं, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 1 घंटे 14 मिनट का है. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस दौरान होलिका दहन किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी. माना जाता हैं कि शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना बेहद ही शुभ माना जाता हैं.
होली की पूजा में सूखा नारियल ओर गेहूं की बालियों को चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. ऐसे में गाय के गोबर के बने कंडे, थोड़ी सी पीली सरसों, फूल, अबीर-गुलाल आदि चीजों को पूजा में जरूर चढ़ाएं. होलिका की पूजा करने के बाद उसकी सात बार परिक्रमा करना चाहिए. होलिका दहन करने से पहले शरीर पर उबटन लगाने का रिवाज है.
Also Read: Festival Calendar: साल 2024 में कब है होली, नवरात्रि और छठ पूजा? यहां देखें सालभर के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है. होली पर्व को वसंत ऋतु का संदेशवाहक माना जाता है, उसी प्रकार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं, जिसमें लाल रंग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










