Himachal Pradesh Tourist Places: पर्यटकों के लिए खुले हिमाचल प्रदेश के ये हिल स्टेशन, जानें कैसे पहुंचे यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2023 11:07 AM

विज्ञापन

Himachal Pradesh Tourist Places: पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में तबाही का मंजर देखने को मिला. हालांकि अभी हालातों को स्थिर होने में वक्त लगेगा लेकिन जहां-जहां तबाही नहीं आई है, वहां-वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन और नागरिक उड्डयन निदेशक द्वारा घोषणा की गई है.

विज्ञापन
undefined

मैक्लॉडगंज

मैक्लॉडगंज राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला से लगभग 27 किलोमीटर दूर धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में एक शहर और एक तहसील मुख्यालय का नाम है. इसे कभी भागसू के नाम से जाना जाता था. निर्वासन में दलाई लामा की तिब्बती सरकार और कई तिब्बती बौद्ध मठ और केंद्र यहाँ स्थित हैं.

undefined

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित एक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल है. यह जगह दलाई लामा के पवित्र निवास के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है और यहां आर निर्वासन में तिब्बती भिक्षु रहते हैं. धर्मशाला कांगड़ा से 8 किमी की दूरी पर कांगड़ा शहर में स्थित है. यह शहर अलग-अलग उंचाई के साथ ऊपरी और निचले डिवीजनों के रूप में बंटा हुआ है. निचला डिवीजन धर्मशाला शहर है, जबकि ऊपरी डिवीजन को मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है.

undefined

पालमपुर

पालमपुर हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है. पालमपुर शहर में कई नदियाँ बहती हैं इसीलिए यह शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना-जाता है. राजसी धौलाधार रेंजों के बीच स्थित पालमपुर अपने चाय बागानों और चाय की अच्छी गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है.

undefined

चंबा

चंबा हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. चंबा को दूध और शहद की घाटी के नाम से भी जाना जाता है जोअपनी धाराओं, मंदिरों, घास के मैदानों, चित्रों और झीलों के लिए काफी प्रसिद्ध है. बता दें चंबा 17 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में उत्पन्न हुआ था और इसमें हस्तशिल्प और वस्त्र क्षेत्र, पाँच झीलें, पाँच वन्यजीव अभयारण्य और कई मंदिर है.

undefined

खाज्जिअर

खाज्जिअर हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित एक छोटा सा शहर है जिसको भारत के “मिनी स्विटजरलैंड” के रूप में भी जाना जाता है. यह छोटा सा शहर यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपने जंगलों, झीलों और चरागाहों से बेहद आनंदित करता है. 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और लुभावने परिदृश्य के वजह से अपनी एक अलग छाप छोड़ता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola