Himachal Exit Polls: हिमाचल में भाजपा की हार के दावे पर सीएम जयराम ठाकुर बोले- राज्य में बनेगी BJP सरकार

Updated:
विज्ञापन
Himachal Exit Polls: हिमाचल में भाजपा की हार के दावे पर सीएम जयराम ठाकुर बोले- राज्य में बनेगी BJP सरकार

एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा, अधिकांश एक्जिट पोल में यह देखने को मिल रहा है कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. 1-2 जगह ऐसी हैं जहां कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है, तो मुझे लगता है कि हमें 8 तारीख तक इंतजार करना चाहिए जब तक नतीजे नहीं आ जाते हैं.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है. अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हिमाचल में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनती नजर नहीं आ रही है. जबकि दावा किया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस की दमदार वापसी होगी. इधर Exit Polls में किये जा रहे दावे को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नकार दिया है और उन्होंने कहा कि राज्य में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी.

हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार : जयराम ठाकुर

एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा, अधिकांश एक्जिट पोल में यह देखने को मिल रहा है कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. 1-2 जगह ऐसी हैं जहां कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है, तो मुझे लगता है कि हमें 8 तारीख तक इंतजार करना चाहिए जब तक नतीजे नहीं आ जाते हैं. उन्होंने कहा, गुजरात एक तरफा चुनाव है. वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं. कांग्रेस बहुत नीचे आएगी और आम आदमी पार्टी अपने कुछ वोट लेगी, मगर उसके बाद भी दोनों पार्टियां बहुत पीछे रह जाएंगी. वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है.

Also Read: Himachal Exit Polls Result 2022: हिमाचल में AAP का खाता खुलने की उम्मीद नहीं! एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

Exit Polls में हिमाचल को लेकर क्या किये जा रहे दावे

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार हिमाचल में बीजेपी को 24 से 34 सीटें मिलती दिख रही है. जबकि कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती है. वहीं टीवी 9 की बात करें तो बीजेपी को 33 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिल सकती हैं. दोनों ही सर्वे में आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 12 नवंबर को एक चरण में हुए मतदान

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान कराये गये थे. जबकि गुजरात के साथ 8 दिसंबर को नतीजे सामने आयेंगे. हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटों पर चुनाव हुए. इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है. 2017 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सरकार बनायी थी. जबकि उस चुनाव में कांग्रेस को केवल 31 सीटें ही मिली थीं. हालांकि उससे पहले 2012 में कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनायी थी. 2012 में बीजेपी को केवल 26 सीटें ही मिली थीं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola