ePaper

HBSE 12th Results 2023 Released: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, नैंसी टॉपर, डायरेक्ट लिंक

Updated at : 15 May 2023 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
HBSE 12th Results 2023 Released: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, नैंसी टॉपर, डायरेक्ट लिंक

HBSE 12th Results 2023 Released: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं. तय समय के अनुसार रिजल्ट की घोषणा 15 मई को दोपहर 3 बजे होनी थी लेकिन कुछ टेक्निकल परेशानी के कारण रिजल्ट जारी करने में देरी हुई. यहां चेक करें डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज पूरा रिजल्ट.

विज्ञापन

HBSE 12th Results 2023 Released: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा हो गई है. 81.65% छात्र पास हुए हैं. भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर रही हैं. उसने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं.हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) आज, 15 मई को दोपहर 3 बजे HBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला था लेकिन कुछ परेशानी के कारण रिजल्ट जारी करने में देरी हुई. एचबीएसई परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया. छात्र अपने अंक बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं. यहां दिये गये डायरेक्ट लिंक से अभी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. देखें स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट समेत पूरी डिटेल्स.

HBSE 12th Results 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट

 bseh.org.in

bseh.org.in

HBSE 12th Results 2023: भिवानी की नैंसी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर

भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर रही हैं. उसने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं.

HBSE 12th Results 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

HBSE 12th Results 2023 डायरेक्ट लिंक

तीन स्ट्रीम में ये हैं एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स: नैन्सी (498/500 अंक) जसमीत कौर (497 अंक) कन्नुज, मानसी सैनी, प्रिया (496 अंक). सरकारी स्कूलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.66 प्रतिशत है, जबकि निजी स्कूलों के मामले में यह 83.23 प्रतिशत है. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11 प्रतिशत है जो लड़कों के 76.43 प्रतिशत से कहीं अधिक है.

HBSE 12th Results 2023: रिजल्ट चेक करने का तरीका

bseh.org पर जाएं.

परिणाम टैब पर जाएं.

कक्षा 12 के परिणाम लिंक को खोलें.

पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.

अपने बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 की जांच करें.

HBSE 12th Results 2023: 12वीं में इतने स्टूडेंट्स हुए शामिल

इस साल 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाओं के लिए कुल 5,59,738 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 2,63,409 कक्षा 12 और 2,96,329 कक्षा 10 के छात्र हैं. 12वीं की फाइनल परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी.

HBSE 12th Results 2023 : 10वीं के परिणाम कुछ दिनों बाद

बीएसईएच के द्वारा आज केवल 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किया गया. कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय पर अपडेट का इंतजार है.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola