Haryana HBSE 10th Result 2023 Out: BSEH 10वीं में 65.43% छात्र पास, हिमेश, वर्षा, सोनू 498 अंक लाकर बने टॉपर

Haryana HBSE 10th Result 2023 Out: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच या एचबीएसई) ने कक्षा 10 के परिणाम 2023 जारी कर दिये गये हैं. डायरेक्ट लिंक लेटेस्ट अपडेट आगे चेक करें.
Haryana HBSE 10th Result 2023 Date Time: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. 10वीं में 65.43% छात्र पास हुए हैं. बीएसईएच 10वीं के नतीजे घोषित करने के लिए दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. बता दें कि इस साल कक्षा 10 के लिए 2,96,329 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हरियाणा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी. हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स समेत पूरी अपडेट यहां मिलेगी.
फतेहाबाद के भूना के न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हिमेश, सोनीपत की वर्षा और भिवानी के बुसान गांव के एनजेएम हाई स्कूल के सोनू ने 500 में से 498 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है.
सिमरन, दीपेश शर्मा और मांही ने दूसरी रैंक साझा की है. उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं.
आठ छात्र 496 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं. वे हैं: शिवानी शर्मा, स्वीटी कुमारी, यशी, मोंटी, तमन्ना, दीपांशी, रिया, ज्योति रानी.
लड़के उपस्थित हुए: 1,49,439
पासः 91,772
पास प्रतिशत: 61.41 प्रतिशत
लड़कियां उपस्थित हुईं: 1,36,986
पासः 95,629
पास प्रतिशत: 69.81 प्रतिशत
Haryana HBSE 10th Result 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
-
एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
-
एचबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें
-
हरियाणा बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
-
विवरण दर्ज करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
-
एचबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










