Happy Valentine’s Day 2024 Wishes: पार्टनर के नाम स्टेटस लगाकर उन्हें फील कराएं स्पेशल, ये कोट्स आएंगे काम

Happy Valentine’s Day 2025
Happy Valentine’s Day 2024 Wishes WhatsApp Status – प्यार के इस दिन अपने पार्टनर को रोमांटिक मैसेज और फोटोज भेज सकते हैं. सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए उनके नाम पर प्यार भरी शायरी, मैसेजेस और तस्वीरें स्टेटस में डाल सकते हैं. आइए डालें नजर –
Happy Valentine Day 2024 Wishes, Images, Shayari, Quotes, Status : 7 से 13 फरवरी तक चलने वाले लव वीक में रोज डे से लेकर किस डे तक सेलिब्रेट करने के बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. ऐसे में इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं. प्यार में पड़े लोगों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है.
लव बर्ड्स अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं. इनसे अलग आप प्यार के इस दिन अपने पार्टनर को रोमांटिक मैसेज और फोटोज भेज सकते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए उनके नाम पर प्यार भरी शायरी, मैसेजेस और तस्वीरें स्टेटस में डाल सकते हैं. हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे कंटेंट, जो आपका काम आसान बनाएंगे. आइए डालें नजर-
Also Read: Valentine Gift: पार्टनर को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, 6000 रुपये से कम खर्च में बन जाएगा काम

खामोश प्यार को एक नाम दे दें…
चलो आज खामोश प्यार को एक नाम दे दें,
अपनी मोहब्बत को एक प्यारा अंजाम दे दें
इससे पहले रूठ न जाएं मौसम कहीं
अपने धड़कते हुए अरमानों एक सुरमयी शाम दे दें.
हैप्पी वैलेंटाइन डे माय लव!

तुम्हें सुनाएं दिल का हाल…
आओ तुम्हें सुनाएं दिल का हाल,
प्यार तुमसे कितना है ये बता दें आज,
इजहार-ए-दिल का यह मौका है खास,
तू कबूल कर ले इश्क, मेरा यही तोहफा है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे डियर!
Also Read: Valentine’s Day पर पहचानें अपना परफेक्ट बॉन्ड, Google ने बनाया मजेदार Doodle

फिर कभी जिंदगी न मिले…
खुदा से करनी है यह गुजारिश
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी न मिले
हर जन्म में साथी हो तुम जैसा
या फिर कभी जिंदगी न मिले.
हैप्पी वैलेंटाइन डे माय डियर लव!
Also Read: Valentine Gift: म्यूजिक लवर पार्टनर के लिए किफायती ब्लूटूथ स्पीकर, शेयर करें लव का साउंडट्रैक

तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं…
गुलाब की खूबसूरती भी फीकी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिलती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं.
हैप्पी वैलेंटाइन डे लव!
Also Read: WhatsApp और Instagram पर ऐसे विश करें Happy Basant Panchami, भेजें सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

दिल के जज्बात में आवाज नहीं होती…
उल्फत में शब्दों की एहमियत नहीं होती,
दिल के जज्बात में आवाज नहीं होती,
आंखें बयां कर देती हैं दिल की दास्तां,
मोहब्बत लफ्जों की मोहताज नहीं होती.
हैप्पी वैलेंटाइन डे माय डियर लव!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










