Sonam Kapoor B'day: सोनम कपूर पति आनंद आहूजा को 'गौतम बुद्ध' के नाम से बुलाती है, इसके पीछे है मजेदार वजह

Updated at : 09 Jun 2022 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
Sonam Kapoor B'day: सोनम कपूर पति आनंद आहूजा को 'गौतम बुद्ध' के नाम से बुलाती है, इसके पीछे है मजेदार वजह

सोनम कपूर का आज जन्मदिन हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है. हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा के साथ वेकेशन मना कर घर लौटी है. एक इंटरव्य में उन्होंने अपने पति को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया था.

विज्ञापन

Happy birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर जल्द ही एक छोटा मेहमान आने वाला है. हाल ही में एक्ट्रेस आनन्द आहूजा संग बेबीमून से वापस घर लौटी है. आज एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन (Sonam Kapoor birthday) मना रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आनन्द संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की थी.

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को लेकर कही थी ये बात

मॉम टू बी सोनम कपूर ने फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, मैं उन्हें गौतम बुद्ध कहती हूं. मैं उससे कहती हूं कि अगर तुम मुझसे नहीं मिले होते, तो तुम सब कुछ छोड़कर जंगल जाकर साधु बन गए होते. वह बेहद आदर्शवादी हैं और सारे नियमों को मानते है. मैं उन अप्सराओं की तरह हूं जो साधु को उसकी तपस्या से बाहर खींच रही हैं! मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने इतने अच्छे इंसान से शादी की है.

https://www.instagram.com/p/CbdG7OcvfZ3/
सोनम औऱ आनन्द की शादी

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी साल 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी. शादी होने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. दरअसल, आनंद अपने दोस्त का प्रपोजल लेकर एक्ट्रेस के पास आए थे और खुद उनपर दिल हार बैठे थे. जिसके बाद एक-दूसरे के लंबे समय तक दोनों ने डेट किया औऱ 2018 में शादी कर लिया.

Also Read: प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने नो मेकअप लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल किनारे पति के साथ एन्जॉय करती दिखी
वेकेशन से लौटी है सोनम

पिछले दिनों ही सोनम कपूर अपने पति आनन्द आहूजा के साथ बेबीमून वेकेशन से लौटी है. एक्ट्रेस ने वेकेशन से कई सारी तसवीरें पोस्ट की थी. एक्ट्रेस ने लौटते ही एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिखी. साथ ही उन्होंने व्हाइट ओपन शर्ट पहना हुआ था. वो आनन्द को किस करती भी दिखी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, घर वापस आ गए है… बर्थडे वीक शुरू हो गया.

https://www.instagram.com/p/Ceg3Oriqa-0/
सोनम कपूर प्रेग्नेंसी

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था, चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे. दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे. एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे. हम आपके आने का इंतजार कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola