Gujarat Election Voting: रविंद्र जडेजा समेत इन दिग्गज नेताओं ने डाले वोट, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. निर्वाचण आयोग के अनुसार सुबह के 9 बजे तक 4.92 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया.

विज्ञापन
undefined

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा की उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने राजकोट में वोट डाला. बताते चले कि इस चुनाव में जडेजा के पिता और बहन के कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी. इसपर जवाब देते हुए रीवाबा जडेजा ने कहा कि ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं. मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी.

विज्ञापन
undefined

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने जामनगर में वोट डाला. इस दौरान रविंद्र जडेजा ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की.

undefined

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने राजकोट में अपना वोट डाला. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में लगातार 7वीं बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, राजकोट की चारों सीटें बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी ने अच्छे प्रचार-प्रसार किया है.

undefined

दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अंकलेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. मुमताज ने इस दौरान कहा कि हम बदलाव की वकालत करते हैं. चुनाव न लड़ने के सवाल पर मुमताज ने कहा, मैं चीजों को पहले समझूंगी. मैं जनता के बीच जाऊंगी उसके बाद ही चुनाव लड़ने और नहीं लड़ने के बारे में बता सकती हूं.

undefined

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, गुजरात की जनता ने तय कर लिया कि यहां फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनानी है. आज गुजरात के हर कोने में एक ऐतिहासिक मदतान हो रहा है. आज जनता गुजरात के हित में चुनाव लड़ रही है.

undefined

राजकोट के शाही परिवार ने भी मतादन में हिस्सा लिया. इस दौरान मांधाता सिंह ठाकोर अपनी पत्नी कादंबरी देवी के साथ विंटेज कार में मतदान करने पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola