हजारीबाग के बड़कागांव में दादी-पाेती की दम घुटने से मौत, 3 महिलाएं घायल, जानें हादसे के कारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2021 7:10 PM
jharkhand news: हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ऊपर डाड़ी गांव में दम घुटने से दादी-पोती की मौत हो गयी, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गये. हादसा घर में कोयले चूल्हे जलाने के कारण दम घुटने से है. इधर, घायल महिलाओं में दो का हजारीबाग और एक का रांची में इलाज चल रहा है.
Jharkhand news: हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित डाड़ीकला ओपी क्षेत्र के ऊपर डाड़ी गांव में लालदेव महतो के घर में कोयला चूल्हा के गैस से दम घुटने से दादी-पोती की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में से 2 का इलाज हजारीबाग के जनता हॉस्पिटल में हो रही है, वहीं एक महिला को रांची रेफर कर दिया गया है.
इस हादसे में 75 वर्षीय दादी नेमन माेसोमात (पति कालहा महतो) और तीन वर्षीय पोती आदित्या कुमार शामिल है. आदित्य कुमारी भीम प्रकाश महतो की पुत्री थी जबकि घायलों में लालदेव महतो की पत्नी 45 वर्षीय रूपम देवी, भीम प्रकाश महतो की पत्नी 24 वर्षीय पूनम देवी एवं दिलीप महतो की 21 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
मृतक के परिजन भीम प्रकाश महतो ने बताया कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी द्वारा ऊपर डाड़ी गांव में ओबी कार्य को लेकर घर को खाली कराया जा रहा है. इसीलिए दूसरे स्थान में नया घर बना रहे थे. फिलहाल झोपड़ीनुमा घर में रह रहे थे. 28 दिसंबर की रात खाना खाकर सभी सो गये जबकि घर की अन्य महिलाएं एक ही झोपड़ी में सोने चली गयी. जिस झोपड़ी में महिलाएं सो रही थी, वहीं पर ठंड से बचने के लिए कोयले का चूल्हा जला रखी थी.
Also Read: अभी और बढ़ेगी ठंड, आज झारखंड के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम
भीम ने बताया कि 29 दिसंबर की सुबह जब महिलाओं को उठाने के लिए गया. उठाने के लिए कई बार आवाज लगायी गयी, लेकिन किसी के आवाज नहीं देने पर दरवाजा तोड़कर देखा, तो घर की महिलाएं बेहोश पड़ी हुई थी. वहीं, दादी-पोती अचेत अवस्था में थी. सभी को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दादी-पोती को मृत घोषित किया, वहीं अन्य घायलों को इलाज शुरू किया. इस दौरान घायल एक महिला को परिजन रांची ले गये.
ऊपर डाड़ी में दादी नेमन मोसोमात और पोती आदित्य कुमारी की अर्थी जब एक साथ उठी, तो सारा गांव गमगीन हो गया. हर लोगों के आंखों में आंसू छलक रहे थे. दोनों का अंतिम संस्कार लावण्या आहारा श्मशान घाट में की गयी. मुखाग्नि लालदेव महतो ने दिया.
बड़कागांव आजसू पार्टी के कार्यकर्ता गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढस दिया. वहीं, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी रांची में हॉस्पिटल पहुंचकर घायल महिला के इलाज करने में मदद की. मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृतक के परिजनों के लिए आजसू पार्टी हमेशा खड़ा है.
Also Read: झारखंड के 59 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, 25 रुपये प्रति लीटर की मिली छूट
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया गुलाबो देवी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, अर्जुन कुमार, रंजीत महतो, राजेश, ललन सिन्हा,मोहन महतो, कुलदीप महतो, कालेश्वर महतो, कृष्णा राम, लखन महतो, संतोष महतो उपस्थित थे.
रिपोर्ट : संजय सागर, बड़कागांव, हजारीबाग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










