गोपालगंज में आम के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या

Updated at : 25 Jun 2022 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में आम के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या

गोपालगंज में पेड़ से आम तोड़ने के बाद बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो रहा था. विवाद का बीच बचाव करने के लिया जब मां गई तो बेटे ने मां की ही धारदार हथियार से हत्या कर दी.

विज्ञापन

बिहार में गोपालगंज के कुचायकोट थाना के सिरिसिया गांव में एक बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी है. आम के बंटवारे को लेकर भाइयों में हो रहे विवाद को महिला सुलझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की जीवन लीला समाप्त कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

आम को लेकर हुआ था विवाद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरिसिया गांव में बटोरा देवी का आम का पेड़ है. शनिवार को पेड़ से आम तोड़ा गया था जिसके बाद मृतिका के चार बेटों में आम के बंटवारे के लेकर आपस में विवाद होने लगा. बेटों को आम के लिए झगड़ा करते देख मां बीच बचाव करने के लिए आई और उन्हें समझाने लगी लेकिन इसी दौरान महिला के बड़े बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां पर ही हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

आरोपी बेटे से हो रही पूछताछ 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को मौके से कई तरह के साक्ष्य के साथ हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाला हथियार भी बरामद हुआ है. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई है.

Also Read: Bihar News: पटना में भू माफिया ने बेच दी सरकारी जमीन, बिना सत्यापन हुई थी रजिस्ट्री
सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग

इस मामले में सदर एसडीपीओ ने बताया की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पेड़ से आम तोड़ने के बाद उसके बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद से मातम का माहौल है. और लोगों द्वारा आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की जा रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola