Google बंद कर रहा Gmail का यह 10 साल पुराना फीचर, यहां जानें कब और क्यों

Updated:
विज्ञापन
Google बंद कर रहा Gmail का यह 10 साल पुराना फीचर, यहां जानें कब और क्यों

Gmail 10 Year old Feature Discontinue – HTML वर्जन में चैट, स्पेल चेकर, सर्च फिल्टर, कीबोर्ड शॉर्टकट और रिच फॉर्मैटिंग जैसी कई सुविधाएं नहीं मिलती हैं. यह उन स्थितियों में काम का है जब यूजर कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में होता है या बिना किसी एडिशनल सुविधाओं के केवल ईमेल देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
undefined

Google अपनी ई-मेल सर्विस Gmail से 10 साल पुराना फीचर बंद करने जा रहा है. यह फीचर यूजर्स को कम इंटरनेट स्पीड के दौरान जीमेल को बेसिक HTML के साथ एक्सेस करने की सुविधा देता है.

undefined

गूगल (Google) ने ऐलान कर दिया है कि जीमेल (Gmail) के बेसिक HTML व्यू को जनवरी 2024 से बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि जीमेल का बेसिक HTML व्यू यूजर्स को अपने ईमेल को बिना किसी परेशानी के देखने की अनुमति देता है.

Also Read: Made By Google: कब, कहां, कैसे देख सकते हैं गूगल का इवेंट LIVE?
undefined

Google की ओर से यूजर्स को मिले ई-मेल में कहा गया है कि जनवरी 2024 से डेस्कटॉप वेब और मोबाइल वेब से Gmail Basic HTML व्यू डिसेबल कर दिया जाएगा. इस ई-मेल में बताया गया कि दस साल पुराने Basic HTML में Gmail के सभी का फीचर्स सपोर्ट नहीं मिलता हैं. इसी वजह से इसे बंद किया जा रहा है.

undefined

यूजर्स जब HTML वर्जन को इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, तो गूगल एक मैसेज दिखाता है, जिसमें कहा गया है कि वर्जन को धीमे कनेक्शन और पुराने ब्राउजर के लिए डिजाइन किया गया है और आपसे यह कंफर्म करने के लिए कहता है कि आप स्टैंडर्ड वर्जन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं.

Also Read: Google Pixel 8 Launch : गूगल के नये फ्लैगशिप फोन में क्या होगा खास?
undefined

HTML वर्जन में चैट, स्पेल चेकर, सर्च फिल्टर, कीबोर्ड शॉर्टकट और रिच फॉर्मैटिंग जैसी कई सुविधाएं नहीं मिलती हैं. यह उन स्थितियों में काम का है जब यूजर कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में होता है या बिना किसी एडिशनल सुविधाओं के केवल ईमेल देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola