रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : ट्रेनों में खत्म होगी वेटिंग लिस्ट, रेल अस्पताल में बनेंगे ब्लड बैंक

Good News for Railway Passengers|16 किमी प्रतिदिन की औसत से इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर लगभग 5,500 से 6,000 किमी नये ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जायेगा. श्री राठौड़ ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसंबर तक 108.62 मिलियन टन माल की ढुलाई की है.
Good News for Railway Passengers: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ ने चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है. यात्रियों की प्रतीक्षा सूची समाप्त करने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम हो रहा है. 16 किमी प्रतिदिन की औसत से इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर लगभग 5,500 से 6,000 किमी नये ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जायेगा. श्री राठौड़ ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसंबर तक 108.62 मिलियन टन माल की ढुलाई की है.
यह विगत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.18 प्रतिशत अधिक माल ढुलाई का रिकॉर्ड रेल मंडल ने हासिल किया है. माल ढुलाई से 9677.07 करोड़ रुपये अर्जित किये, जो पिछले वर्ष की आय से 2.68 प्रतिशत अधिक है. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के कई स्टेशन शामिल हैं. इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक गजराज सिंह चरण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत मिश्रा व मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह आदि मौजूद थे.
Also Read: झारखंड: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का प्रयास लाया रंग, 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण को रेलवे ने दी हरी झंडी
बंडामुंडा लिंक बी से बांगुरकेला सेक्शन के बीच 2.25 किमी ट्रैक पर सेक्शनल स्पीड 80 से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे, टाटा-गोरुमहिसानी एवं अंलाजोड़ी-बदामपहाड़ के बीच 98.178 किमी ट्रैक पर सेक्शनल स्पीड 50 से बढ़ाकर 75 किमी प्रति घंटे, अंलाजोड़ी-गोरुमहिसानी एवं अंलाजोड़ी-बदामपहाड़ सेक्शन के बीच प्रथम लूप लाइन पर 44.3 किमी ट्रैक पर स्पीड 15 से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटे की गयी.
प्रतिदिन के औसत लदान 5635 वैगन रहा, जो गत वर्ष से 1.40 प्रतिशत अधिक है, दिसंबर तक टिकट जांच से करीब 13.26 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. -टाटानगर, राउरकेला, चाईबासा, आदित्यपुर व गोविंदपुर में रेल कोच रेस्टूरेंट अवार्ड किये गये, पांच समपार फाटकों को बंद किया गया और 5 को शीघ्र बंद किया जायेगा, नुवागांव, सागरा, घाघरा, पानपली ह व गोविंदपुर में कमीशन किये गये नये पैदल उपरी पुल, 200 मृत रेल कर्मचारियों के परिजनों को 4.5 करोड़ रुपये मासिक पारिवारिक पेंशन दी गयी, न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गयी, सरडेगा में 30 बेड का बना नया रनिंग रूम, विद्युत (टीआरडी)- 58.832 ट्रैक किमी ओएचई का हुआ विद्युतीकरण, राउरकेला लोको शेड में कंप्यूटर कंट्रोल ब्रेक सिस्टम टेस्ट हुआ विकसित, बंडामुंडा लिंक सी, नुवागांव, राउरकेला, आसनबनी, सलगाझरी ईस्ट, जरोली व जरोली-ए में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशन किये गये, 9 स्टेशनों में लगा जीपीएस प्लेटफार्म क्लॉक, मंडल रेल अस्पताल चक्रधरपुर में ब्लड बैंक जल्द खुलेगा.
Also Read: झारखंड में रेलवे का 100 फीसदी विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा, हो रहे हैं ये फायदे
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 जोड़ी ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त बोगी जोड़ी है. इसके तहत रांची-आरा और आरा-रांची को 1 फरवरी से 30 अप्रैल तक, रांची गोड्डा में 1 फरवरी से 1 मई, रांची गोड्डा इंटरसिटी 1 फरवरी से 1 मई तक, संबलेश्वरी-हावड़ा-जगदलपुर अप एंड डाउन 1 फरवरी से 1 मई तक, हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, टाटा-आरा, राउरकेला जयनगर, राउरकेला जगदलपुर इंटरसिटी, राउरकेला गुनीपुर राज्यरानी एक्सप्रेस के अप और डाउन ट्रेनों में एक-एक बोगी जोड़ी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




