ePaper

Jharkhand News: कड़ाके की ठंड में प्रेमी के लिए 52 घंटे से अनशन पर बैठी प्रेमिका, बोली- एक बार उसे बुलाओ...

Updated at : 19 Jan 2023 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: कड़ाके की ठंड में प्रेमी के लिए 52 घंटे से अनशन पर बैठी प्रेमिका, बोली- एक बार उसे बुलाओ...

धनबाद के निरसा के महेशपुर गांव चर्चा में है. दरअसल, प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर यह गांव चर्चा में है. इस कड़ाके की ठंड में भूखे-प्यासे एक 20 वर्षीया युवती पिछले 52 घंटे से अपने प्रेमी से मिलने के लिये उसके घर के बाहर अनशन पर बैठी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रेम-प्रसंग के एक मामले को लेकर राजगंज का महेशपुर गांव चर्चा में है. इस कड़ाके की ठंड में भी एक 20 वर्षीया युवती पिछले 52 घंटे से अपने प्रेमी के महेशपुर अवस्थित मकान के आगे अनशन पर बैठी है. बुधवार देर रात तक वह बैठी हुई थी. इधर, प्रेमी घर से फरार है, जबकि उसके परिजनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है. युवती भूली इलाके के एक गांव की है. प्रेमिका का कहना है कि विगत चार वर्ष से महेशपुर के उत्तम पटेल उर्फ उत्तम महतो के साथ उसका प्रेम है. जब वह एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ रही थी तो उत्तम से परिचय हुआ था. उत्तम ने शादी का वायदा किया था. इसकी जानकारी दोनों परिवारों को भी है.

युवती बताती है कि वह उत्तम के साथ वह उसके कई पारिवारिक कार्यक्रम में भी भाग ले चुकी है. साथ में बाहर घूमने गयी है. होटल में साथ रही भी है. लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है. पीड़िता ने बताया कि शादी से इनकार के बाद वह 17 जनवरी की सुबह अपनी दादी व मामी के साथ उत्तम के घर आयी, उसके घर-परिवार के लोगों ने उसे घर घुसने नहीं दिया व दरवाजा अंदर से बंद दिया. इस दौरान युवती के पिता भी मंगलवार को आये व युवक के घरवालों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने कोई तरजीह नहीं दी. उसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर के दरवाजे पर अकेले अनशन पर बैठी हुई है.

एक बार उत्तम सामने आये, जो बोलेगा मान जाऊंगी

युवती का कहना है कि एकबार उत्तम सामने आये और उससे बात कर ले. वह जो बोलेगा, मैं मान जाऊंगी. सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मनोज महतो मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों से बात की, लेकिन हल नहीं निकला. युवती मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार दोपहर तक भूखी प्यासी रही. दोपहर बाद मुखिया ने काफी समझा बुझाकर उसे रोटी खिलायी. ठिठुरते ठंड के बीच अकले घर के बाहर दरवाजे पर वह बैठी है. बगलगीर महिला को तरस आयी तो उसने अपनी चादर उसे दे दी. रात को मुखिया ग्रामीणों के साथ पहुंचे व अलाव जलाया. मुखिया ने कहा कि सूचना राजगंज पुलिस को दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड में प्रेम प्रसंग में हत्या, गर्भवती प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola