गिरिडीह में फिर पकड़ाए 4 शातिर साइबर अपराधी, इस तरह ब्लैकमेल करके लोगों से ऐंठते थे पैसे

टीम जब बगोदर के नावाडीह में छापेमारी करने पहुंची, तो सभी साइबर अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों को खदेड़कर पकड़ा. पूछताछ के क्रम में इन्होंने बताया कि ये लोग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे.
गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस बार बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह में छापेमारी कर पुलिस की टीम ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
साइबर क्रिमिनल्स में कोडरमा थाना क्षेत्र के बोकोबार निवासी अजीत कुमार दास, अनुज पंडित, हजारीबाग जिले के चलकुशा के शिवा साव और बरकट्ठा के सूरज कुमार साव शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 65 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, लैपटॉप, बाइक, 2 आधार कार्ड और 2 पैन कार्ड बरामद किए हैं. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार (30 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.
एसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह में फर्जी सिम का उपयोग करते हुए लोगों से ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सावन कुमार साहू, गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन और आशुतोष रंजन को शामिल किया गया.
Also Read: साइबर क्राइम के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई जारी, फिर 13 को किया गिरफ्तार
टीम जब बगोदर के नावाडीह में छापेमारी करने पहुंची, तो सभी साइबर अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों को खदेड़कर पकड़ा. पूछताछ के क्रम में इन्होंने बताया कि ये लोग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे. इसके अलावे एस्कॉर्ट पेंशन क्लब के माध्यम से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा भी देते थे और लड़कियों से न्यूड वीडियो कॉलिंग का रिकॉर्डिंग कर उसका वीडियो लोगों के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेलिंग करते थे और उससे पैसे ऐंठते थे.
Also Read: साइबर क्राइम के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 9 अपराधी गिरफ्तार, 17 मोबाइल फोन बरामद
एसपी ने बताया कि ये सभी शातिर साइबर क्रिमनल्स हैं. ये लोग गिरोह बनाकर लोगों से ठगी करते थे. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है. इसी के तहत पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले से साइबर अपराध को खत्म करने के बाद ही यह अभियान खत्म होगा. एसपी ने कहा कि इसके पहले जिले में जितने भी साइबर अपराधी हैं, वे या तो साइबर अपराध करना छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में साइबर क्राइम को गिरिडीह जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




