गिरिडीह : पिकअप वाहन समेत पांच गाय जब्त, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2023 1:17 AM
शनिवार की देर रात बिरनी पुलिस ने गश्ती के दौरान एक पिकअप वाहन में अवैध तरीके से तस्करी के लिए ले जा रहे पांच गाय को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर थाना ने आया.
शनिवार की देर रात बिरनी पुलिस ने गश्ती के दौरान एक पिकअप वाहन में अवैध तरीके से तस्करी के लिए ले जा रहे पांच गाय को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर थाना ने आया. इस संबंध में बिरनी के थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बरहमसिया चौक के पास गश्ती के दौरान राजधनवार की ओर से आ रहे पिकअप वाहन की जांच की गयी. जांच के दौरान उक्त वाहन में ठूंस-ठूंस कर लोड किये गये पांच गाय पाये गये. चालक से कागजात की मांग की गयी. परंतु चालक ने किसी भी तरह का कागजात नहीं दिखा पाया. इसके बाद सभी गाय समेत वाहन को जब्त किया गया और चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. सभी गाय की चिकित्सीय जांच करायी गयी है. अवैध पशु तस्कर व वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
Also Read: गिरिडीह : दो बूंद जिंदगी की, तीन दिवसीय पल्स पोलिया उन्मूलन अभियान शुरू, एसी ने किया उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










