ePaper

खूंटी में लेवी के लिए जलाए गए थे दो जेनरेटर, पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

Updated at : 23 Dec 2023 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में लेवी के लिए जलाए गए थे दो जेनरेटर, पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

गहन छानबीन करने पर तकनीकी सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ पर उसने सिम लेने और जेनरेटर को जलाने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि एरिया कमांडर रडूंग बोदरा उर्फ लंबू, हाथीराम हेम्ब्रोम और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने जेनरेटर को आग लगा दी थी.

विज्ञापन

खूंटी, चंदन कुमार : खूंटी जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने लेवी के लिए दो जेनरेटर जला दिए थे. गिरफ्तार किए गए पीएलएफआई के दो उग्रवादियों ने शनिवार (23 दिसंबर) को पुलिस के समक्ष इसका खुलासा किया. इन्होंने बताया कि अड़की थाना क्षेत्र के कंडीर और तैइबा के बीच पुल निर्माण कार्य में लगे जेनरेटर को जलाने के पीछे पीएलएफआई का ही हाथ था. पुलिस ने बताया है कि जेनरेटर जलाने के आरोप में पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें अड़की के हड़दलामा भोंज मुंडू उर्फ सनिका मुंडू और बंदगांव थाना क्षेत्र के मतलायोंग हाथीराम हेम्ब्रोम शामिल हैं. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर रडूंग बोदरा उर्फ लंबे ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जेनरेटर को जलाया था. वहीं, एक टुल्लू मशीन और रड काटने का मशीन अपने साथ ले गये थे. उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि भोंज मुंडू उर्फ सनिका एक व्यक्ति को धोखे में डालकर और संगठन का भय दिखाकर आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लेकर एक सिम खरीद लिया था. इससे वह पीएलएफआई के एरिया कमांडर रडूंग बोदरा उर्फ लंबे से बात करता था और सड़क एवं पुल निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से लेवी का मांग करता था. लेवी वसूल कर वह लंबू तक पहुंचाया करता था.

https://www.youtube.com/watch?v=nb8D2UdXTJI

पीएलएफआई उग्रवादियों ने जेनरेटर जलाने की बात कबूली

इस संबंध में भी अड़की थाना में 22 दिसंबर को एक मामला दर्ज किया गया. गहन छानबीन करने पर तकनीकी सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ पर उसने सिम लेने और जेनरेटर को जलाने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि एरिया कमांडर रडूंग बोदरा उर्फ लंबू, हाथीराम हेम्ब्रोम और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने जेनरेटर को आग लगा दी थी. इसके बाद पुलिस ने हाथीराम हेम्ब्रोम को भी गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

Also Read: खूंटी में 4 PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा समेत कई अन्य सामान बरामद

लेवी के लिए दिया गया था घटना को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि लेवी की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तारी अभियान में इंस्पेक्टर शाहिद रजा, अड़की थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, मुरहू थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन, सायको थाना प्रभारी रितेष कुमार महतो, पुअनि मनोज तिर्की, बिरजू प्रसाद, अर्जुन सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: झारखंड के खूंटी में पीएलएफआइ का उग्रवादी सोमा सोय उर्फ सुदर्शन गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola