Ganesh Chaturthi 2020 : गणेश चतुर्थी पर कोडरमा के उपायुक्त ने बनायी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, कलाकारी की चर्चा हर जुबान पर

Updated at : 22 Aug 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020 : गणेश चतुर्थी पर कोडरमा के उपायुक्त ने बनायी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, कलाकारी की चर्चा हर जुबान पर

Ganesh Chaturthi 2020 : कोडरमा (विकास कुमार) : गणेश महोत्सव को लेकर जिलेभर में उत्साह है. प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप ने खुद अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया है. इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को लेकर कलाकारी की चर्चा हर जुबान पर है.

महाराष्ट्र के रहनेवाले व कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप ने गणेश चतुर्थी पर अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनायी है. जिलेभर में इसकी चर्चा हो रही है. एक अधिकारी की कलाकारी हर जुबान पर है. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके दृष्टिकोण के सभी कायल हैं. इस सोच ने जिले के लोगों का ध्यान इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की तरफ खींचा है.

undefined

कोरोना संक्रमण काल में पर्यावरण के प्रति आम लोगों का कर्तव्य बढ़ गया है. भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा खुद से बनाए जाने के संबंध में उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि वह प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव मनाते आ रहे हैं. प्रतिमा बनाने के पीछे उनका मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं पर्यावरण के महत्व को समझाना है.

undefined

आपको बता दें कि उपायुक्त चित्रकारी और पेंटिंग में भी काफी रुचि रखते हैं. समय मिलने पर वह अपना समय ऐसे रचनात्मक कार्यों में ही व्यतीत करते हैं. पिछले वर्ष भी उन्होंने गणेश पूजा से पूर्व गणपति की प्रतिमा को रंगते हुए तस्वीरें शेयर की थीं. इस बार उन्होंने प्रतिमा बनाते हुए तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola