Gadar के अशरफ अली से लेकर Mr India के मोगैम्बो तक, अमरीश पुरी ने विलेन बन इन किरदारों को कर दिया जीवंत

Amrish Puri Anniversary: आज बॉलीवुड के विलेन अमरीश पुरी की 91वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर आज हम आपको दिग्गज अभिनेता के बारे में दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में कई अनसुनी बातें, जो शायद ही आपको पता होगी.
Amrish Puri Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी, जिसे आज तक दर्शक देखना पसंद करते हैं. आज हम दिवंगत अभिनेता को उनकी 91वीं जयंती पर याद कर रहे हैं. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सख्त, फिर भी नरम दिल वाले ‘बाऊजी’ से लेकर ‘मिस्टर इंडिया’ में खलनायक ‘मोगैम्बो’ की भूमिका निभाने तक, अमरीश पुरी ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. उनके क्लासिक डायलॉग जैसे, “मोगैंबो खुश हुआ” और ‘आओ कभी हवेली’ पर आज भी फैंस रील्स बनाते हैं.
अमरीश पुरी 1950 के दशक की शुरुआत में अपने बड़े भाइयों- अभिनेता मदन पुरी और चमन पुरी के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉम्बे आ गए. अपने पहले स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के बाद, ‘कोयला’ अभिनेता को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी मिल गई थी. ईएसआईसी के लिए काम करते हुए, एक्टर ने थिएटर में भी कदम रखा, जिसके कारण उन्हें बाद में टीवी और अंततः फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया. अमरीश पुरी ने 40 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें 1970 की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से ब्रेक मिला. उन्होंने ज्यादार विलेन की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी निभाई.
अमरीश पुरी ने सनी देओल की गदर में अशरफ अली का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके सभी डायलॉग्स काफी फेमस हुए थे. उन्हें मोगैंबो, बाबा भैरोनाथ, जनरल डॉन्ग, राजा साहब, करन-अर्जुन, परदेस जैसी फिल्मों में भी काफी पसंद किया गया था. एक्टर ने कई फिल्मों में पॉजिटिव रोल भी निभाये थे. जिसमें दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी, घायल और विरासत जैसी फिल्में शामिल है. एक और खास बात ये है कि दिवंगत एक्टर टॉम एंड जेरी के दीवाने थे और इसे घंटों देखते थे.
Also Read: Adipurush के विवादित डायलॉग्स को मेकर्स ने बदला, अब ये दमदार लाइने बोलते दिखेंगे हनुमान जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










