ePaper

झारखंड: बेटी व बहुओं ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, लोगों ने की सराहना

Updated at : 30 Apr 2023 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: बेटी व बहुओं ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, लोगों ने की सराहना

मृतक यदुनंदन की पुत्री ललिता देवी, बहू ललिता देवी, मंजू देवी व संगीता देवी ने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाकर शव यात्रा निकाली. बेटी व बहुओं द्वारा पिता की अर्थी को कंधा देने की लोगों ने काफी सराहना की. लोगों ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान हैं. इन्हें माता-पिता की मृत्यु पर कंधा देने का अधिकार है.

विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह गांव में रविवार की सुबह शिक्षक रामचंद्र ठाकुर के पिता यदुनंदन ठाकुर (75 वर्ष) का निधन हो गया. उनका निधन रांची के रिम्स में इलाज के दौरान ब्रेन हेमरेज से हो गया. उनके निधन की खबर पाकर काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया. मृतक को बेटी व बहुओं ने कंधा दिया और श्मशान घाट पहुंचाया. लोग इनकी सराहना कर रहे हैं.

मृतक यदुनंदन की पुत्री ललिता देवी, बहू ललिता देवी, मंजू देवी व संगीता देवी ने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाकर शव यात्रा निकाली. बेटी व बहुओं द्वारा पिता की अर्थी को कंधा देने की लोगों ने काफी सराहना की. लोगों ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान हैं. इन्हें माता-पिता की मृत्यु पर कंधा देने का अधिकार है. इनके अलावा पुत्र रामचंद्र ठाकुर, राजदीप ठाकुर, रंजीत ठाकुर के अलावा कई लोगों ने कंधा दिया. उनका अंतिम संस्कार बुद्ध नदी घाट पर किया गया.

अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व मुखिया मेघन दांगी, सेवानिवृत्त शिक्षक दुलीराम दांगी, तारकेश्वर राणा, बाली ठाकुर, सुग्रीव ठाकुर, रमेश ठाकुर, पारसनाथ ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर राजेंद्र ठाकुर, यमुना प्रसाद ठाकुर, शंभू ठाकुर ,धर्मेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, बिशेश्वर ठाकुर, लखन ठाकुर, सुबोध ठाकुर, पंकज ठाकुर, विकास ठाकुर, छोटू ठाकुर, छठु ठाकुर, आनंद ठाकुर समेत अन्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola