बिहार: मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, शौचालय टंकी में दौड़ी करंट, संटरिंग खोलने के दौरान चार लोगों की मौत

मधेपुरा में करेंट लगने से चार लोगों की जान चली गयी है. उदाकिशुनगंज के सिनवारा में अपने नये घर में बने शौचालय के हौज का संटरिंग खोलने के लिए गृह स्वामी महेश्वरी मंडल बल्ब लेकर अंदर घुसे. अंदर पैर फिसल जाने के बाद वह पानी में गिर पड़े और करेंट से मौत हो गयी.

बाहर खड़े अन्य मजदूरों को इस बारे में कुछ पता नहीं चला और जब मजदूर दीनानाथ राम, अवल किशोर राम व नीतीश कुमार शटरिंग खोलने के लिए अंदर घुसे. इसके बाद तीनों करेंट की चपेट में आ गये.
इसमें दो मजदूर दीनानाथ व अवल की मौत हौज के अंदर हो गयी. वहीं नीतीश के चिल्लाने के बाद लोगों ने सभी को बाहर निकाला. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में नीतीश की भी मौत हो गयी. सभी मजदूर वार्ड नंबर 10 सिनवारा के रहने वाले हैं. सीओ थानाध्यक्ष समेत अधिकारी वहां पहुंचे और जांच की. चार की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए