अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी निकले महेंद्र सिंह धोनी के फैन

Updated:
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी निकले महेंद्र सिंह धोनी के फैन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानों में से एक और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नजर आते हैं. धोनी ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन, उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेलों में भी रुचि है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानों में से एक और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नजर आते हैं. धोनी ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन, उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेलों में भी रुचि है. उन्हें फुटबॉल के साथ-साथ टेनिस और गोल्फ भी काफी पसंद है. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान पिछले दिनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे. अब उनकी एक तस्वीर और वीडियो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है. जिसमें धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं. इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. माही के प्रसंशक यही कते नजर आ रहे हैं कि क्रिकेट के बाद अब माही गोल्फ खेलकर डोनाल्ड ट्रंप को अपना मुरीद बना रहे हैं.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola