भुवनेश्वर से अब दुबई तक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, सस्ते दर पर मिल रही है टिकट, जानें कितना किराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2023 2:17 PM
भुवनेश्वर हवाई अड्डे से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा 15 मई से शुरू होगी. इंडिगो दुबई तक सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराएगी. इसके लिए टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को उत्कल दिवस के मौके पर इस उड़ान के लिए टिकट की बिक्री शुरू की.
भुवनेश्वर हवाई अड्डे से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने वाली है. इंडिगो अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा 15 मई से शुरू होगी. इंडिगो दुबई तक सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराएगी.
पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है. इसके लिए टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को उत्कल दिवस के मौके पर इस उड़ान के लिए टिकट की बिक्री शुरू की. एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो सप्ताह में तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दुबई तक हवाई सेवा उपलब्ध कराएगी.
इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि दुबई की पहली उड़ान के लिए प्रति सीट दस हजार रुपये किराया निर्धारित किया गया है. नवीन पटनायक ने कहा, “विकास के लिए कनेक्टिविटी अहम है और यह हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है. विमानन क्षेत्र के सबसे बड़े हब में से एक दुबई तक सीधी कनेक्टिविटी से दुनिया के विभिन्न हिस्सों के सफर का रास्ता खुलेगा.”
Also Read: चिरेका ने रचा नया कीर्तिमान, इस वित्तीय वर्ष 436 रेल इंजनों का निर्माण कर किया राष्ट्र के नाम
इंडिगो की वैश्विक बिक्री के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि विमानन कंपनी किफायती दरों पर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ाने में आगे रही है. उन्होंने बताया कि दुबई के बाद भुवनेश्वर से सिंगापुर और बैंकॉक तक सीधी उड़ानों का भी संचालन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










