ePaper

Firozabad News: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Updated at : 13 Dec 2021 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Firozabad News: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में बहन की शादी में जा रहे ऑटो सवार चार भाई बहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज के दिहुली रोड पर बहन के घर शादी में जा रहे चार भाई-बहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. यह चारों लोग ऑटो में सवार थे, जिसे अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी. ये सभी मैनपुरी जा रहे थे. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. वहीं भीड़ ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटावा चौबिया के गांव लालपुर निवासी अनीश कुमार पुत्र प्रताप सिंह 25 वर्ष अपनी बहन बबिता और चचेरे भाई राजा व यस उर्फ शीलू के साथ दिहुली में रहने वाली अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान सिरसागंज के उखरेंड पर रोडवेज बस से उतरने के बाद यह सभी लोग ऑटो में सवार हुए. जहां रास्ते में फक्करपुर गांव के पास अनियंत्रित प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे चारों लोग घायल हो गए और ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

Also Read: Agra News: आगरा का तिरंगा चौक वर्ल्ड इंडिया रिकॉर्ड में होगा शामिल, जानें वजह

बस द्वारा ऑटो में टक्कर मारने के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई. तभी बस चालक वहां से भागने का प्रयास करने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया.

Also Read: CDS Bipin Rawat Chopper Crash: आगरा के लाल ने संभाली थी हेलीकॉप्टर की कमान, बुझा घर का इकलौता चिराग

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चारों में से एक युवक अनीश जो की खेती व मजदूरी करता था उसकी की मौत हो गई. वहीं मृतक के पिता प्रताप सिंह ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा जा रहा है.

(रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola