ePaper

मेरठ: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को प्रियंका गांधी के PA ने दी धमकी! पिता की तहरीर पर एफआईआर, जानें पूरा मामला...

Updated at : 08 Mar 2023 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
मेरठ: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को प्रियंका गांधी के PA ने दी धमकी! पिता की तहरीर पर एफआईआर, जानें पूरा मामला...

मेरठ: बिग बॉस 16 की टॉप-5 फाइनलिस्ट रहीं अर्चना गौतम के पिता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें आरोप है कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी को जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन

Meerut: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आईं अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. मेरठ के परतापुर थाना में इस मामले में एससी-एसटी एक्ट, धमकी देने और अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रियंका गांधी का नाम लेकर संदीप सिंह ने कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में उनकी बेटी अर्चना काे छत्तीसगढ़ के रायपुर बुलाया और बदसलूकी की.

संदीप सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलाया था रायपुर

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुशांत सिटी सेक्टर-3 डी-ब्लाॅक निवासी गौतम बुद्ध की बेटी अर्चना गौतम अभिनेत्री हैं और कांग्रेस पार्टी से हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. बिग बॉस के रियल्टी शो में चौथे नंबर पर आने के बाद से अर्चना गौतम काफी चर्चा में हैं. वहीं उनके पिता गौतम बुद्ध का आरोप है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए संदीप सिंह के बुलावे पर 26 फरवरी 2023 को अर्चना कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ गई थी. जहां अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए संदीप सिंह से समय मांगा था. लेकिन, उन्होंने प्रियंका से मिलवाने से इनकार कर दिया.

Also Read: यूपी में बाबा के साथ फिर हाजिर हुईं अनामिका अंबर, बोलीं- ‘दहसतगर्दी कंप कंप जा रए, गोली मारी गोली खा रए’ देखें
जातिसूचक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप

गौतम बुद्ध का आरोप है कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी से अभद्रता की. जातिसूचक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया. सभी के सामने अधिवेशन मंच पर जाने से रोका और जान से मारने और उठाने की धमकी दी. अर्चना के पिता के मुताबिक जातिसूचक शब्द कहने का वीडियो वहां पर मौजूद कैमरामैन के पास मिल सकता है. बाद में उनकी बेटी अपनी कोशिशों से किसी तरह प्रियंका गांधी से मिल पाई. संदीप सिंह ने उनकी बेटी को जेल में भेजने की धमकी दी. इससे बेटी की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है.

ट्वीट के बाद हरकत में आई मेरठ पुलिस

पुलिस ने गौतम बुद्ध की तहरीर पर संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर का होने के कारण वहां पर केस ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

गौतम बुद्ध ने 28 फरवरी 2023 को बेटी अर्चना से अभद्रता की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी. उन्होंने संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसके बाद गौतम बुद्ध ने ट्वीट कर मेरठ पुलिस पर सवाल खड़े किए. इसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई. उनके निर्देश पर परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola